CG News :डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुड़कई ने अंडर-17 क्लस्टर क्रिकेट प्रतियोगिता में फहराया जीत का परचम।

GPM-अंडर-17 क्लस्टर स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, कुड़कई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में कुड़कई की टीम ने डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में रहा दमदार प्रदर्शन
कुड़कई टीम की जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का अहम योगदान रहा।
बल्लेबाजी:
- अंश ताम्रकार – 29 रन
- आदित्य कौशिक – 17 रन
- लक्ष्य तिवारी – 15 रन
गेंदबाजी:
- आदित्य कौशिक – 8 रन देकर 4 विकेट
- अखिल पुरी – 21 रन देकर 3 विकेट
- श्रेयांश – 11 रन देकर 3 विकेट
अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आदित्य कौशिक को ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया।
प्राचार्यों ने दी बधाई
फाइनल मैच के दौरान डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा के प्राचार्य श्री के. एन. मिश्रा एवं डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पेंड्रा के प्राचार्य श्री राकेश कुट्टन उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के खेल की सराहना की और विजेता टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस शानदार जीत से डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, कुड़कई का नाम पूरे क्लस्टर स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।




Live Cricket Info




