अपराधक्राइमछत्तीसगढ़जीपीएमराज्य एवं शहर

CG Crime News: CG के इस जिले में दिनदहाड़े व्यापारी का अपहरण, घर के सामने से हथियारबंद बदमाशों ने उठाया—CCTV में कैद पूरी वारदात

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के गौरेलापेंड्रामरवाही जिले में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम उषाढ़ में एक किराना व्यापारी को उसके ही घर के सामने से हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े अगवा कर लिया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है।


पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेलापेंड्रामरवाही जिला के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उषाढ़ में शनिवार दोपहर जो हुआ, उसने स्थानीय लोगों को हिला कर रख दिया।किराना व्यापारी गिरीश यादव रोज की तरह अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी एक नीली बलेनो कार आकर रुकी। कार से दो अज्ञात युवक उतरे और सीधे उनके पास पहुंच गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पहले नाम पूछा… फिर हथियार निकालकर उठा ले गए

VIDEO

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने पहले व्यापारी का नाम पूछा। कुछ ही सेकेंड बाद उन्होंने पिस्टल निकाल ली और धमकाते हुए व्यापारी को पकड़ लिया।परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और बचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर पीछे कर दिया और गिरीश यादव को जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए।पूरा घटनाक्रम इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ भी नहीं पाए।


CCTV फुटेज में साफ दिखी वारदात, पुलिस ने बढ़ाई नाकेबंदी

घटना की सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस तुरंत हरकत में गई। इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई है।मध्य प्रदेश सीमा से सटा इलाका होने के चलते अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आरोपियों की भागने की कोशिश को रोका जा सके।

  गौमांस तस्करी पर सियासी जंग: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

पुलिस बोली—“हर एंगल से जांच, जल्द होगा खुलासा”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।उनके अनुसार, दो अज्ञात युवक व्यापारी को कार में बैठाकर ले गए हैं। अपहरण के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और CCTV फुटेज अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।


गांव में दहशत, व्यापारी वर्ग में नाराजगी

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना दिया है। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


फिलहाल पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं और CCTV फुटेज के सहारे अपहरणकर्ताओं की पहचान और उनकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button