अजब-गजबछत्तीसगढ़जांजगीरराज्य एवं शहर

CG News:- दागी को बनाया प्रभारी, अब फिर खाकी पर दाग! चावल मामले में 50 हजार की डिमांड और ‘सेटिंग’ के आरोप से खाकी फिर सवालों के कटघरे में

CG News:- ये खबर सिर्फ एक वाहन, 250 बोरी चावल या एक रात की कार्रवाई की नहीं है… ये कहानी उस भरोसे की है, जो वर्दी देखकर जनता आंख बंद करके कर लेती है। लेकिन जब उसी वर्दी पर सवाल उठने लगें, तो सवाल सिर्फ व्यक्ति पर नहीं उसके इस कारनामे से … पूरे सिस्टम पर उठता है।

जांजगीर-चांपा/बिर्रा। जिले में पुलिस व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। करही पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी एएसआई रामप्रसाद बघेल पर गंभीर आरोप लगे हैं कि आधी रात 250 बोरी चावल से भरे वाहन को रोककर कार्रवाई का दबाव बनाया गया और बाद में कथित रूप से लेन-देन कर वाहन छोड़ दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक झरप निवासी भुवन बंजारे के वाहन में लगभग 250 बोरी चावल का परिवहन किया जा रहा था। आरोप है कि करही क्षेत्र में वाहन को रोका गया और कार्रवाई व जब्ती की चेतावनी दी गई।

शिकायत में दावा किया गया है कि पहले दो लाख रुपये की मांग की गई और बाद में मामला 50 हजार रुपये में तय होने के बाद वाहन छोड़ने की बात सामने आई है।

  रानी गांव के अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में एसडीएम का औचक निरीक्षण, गंदगी पर नाराज़गी

शिकायत एसपी तक पहुंची

मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने की बात कही जा रही है। फिलहाल इस पूरे प्रकरण में पुलिस विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक जांच या कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है।

पहले भी लग चुके हैं आरोप

यह पहला मामला नहीं है जब एएसआई रामप्रसाद बघेल विवादों में आए हों।
इससे पहले भी उन पर चालान और कार्रवाई के नाम पर 40 हजार रुपये और 70 नग अंग्रेजी शराब की मांग जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। उस समय ऑडियो-वीडियो वायरल होने की चर्चा भी रही थी, हालांकि कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठते रहे हैं।

एएसआई का पक्ष

एएसआई रामप्रसाद बघेल ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ये पूरी तरह निराधार हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति झूठे आरोप लगाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button