CG News:- VIDEO: आधी रात हॉस्टल में घुसा जहरीला सांप, 6 छात्राओं को डसा; 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर

CG News:- छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक सरकारी कन्या छात्रावास में हुई घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। धनोरा तहसील के जपटलाई शासकीय कन्या छात्रावास में रात के वक्त एक जहरीला सांप घुस आया। छात्राएं उस समय हॉस्टल में सो रही थीं। सांप ने सो रही 6 छात्राओं को डस लिया। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान 3 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य छात्राओं का इलाज जारी है।
पखांजूर। रात का सन्नाटा अचानक चीख-पुकार में बदल गया। छात्रावास में छात्राएं रोज की तरह सो रही थीं, तभी परिसर के भीतर जहरीला सांप पहुंच गया। नींद में सो रही छात्राओं को सांप ने डस लिया। घटना का पता चलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी प्रभावित छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया और उपचार शुरू किया गया।
इलाज के दौरान तीन छात्राओं की मौत
सांप के काटने के बाद सभी 6 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तीन छात्राओं की हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं बाकी तीन छात्राओं का गढ़चिरौली अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हुआ है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। लेकिन इस घटना ने सरकारी छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा और वहां जहरीले जीव–जंतुओं से बचाव के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Live Cricket Info



