CG News:– जमीन कारोबारियों का खेल खत्म! नहर में रातों-रात खड़ा किया अवैध पुल, प्रशासन ने तीन JCB से दिनदहाड़े ढहा दिया पूरा स्ट्रक्चर

जांजगीर-चांपा। जमीन के दाम बढ़ाने का जुगाड़ आखिरकार फेल हो गया। खोखरा डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में जमीन कारोबारियों द्वारा तैयार कराया जा रहा अवैध पुल बुधवार को प्रशासन के बुलडोजर के आगे टिक नहीं पाया। तीन-तीन जेसीबी के साथ पहुंची अफसरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नहर पर खड़े किए गए भारी-भरकम पुल को जमींदोज कर दिया।
सुबह से डटे रहे अफसर, दोपहर तक चलता रहा ऑपरेशन…
नहर में अवैध निर्माण तोड़ने के लिए सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। ईई सिंचाई हीरेंद्र राठौर, सहायक अभियंता गरिमा सिंह, तहसीलदार राजकुमार मरावी, नायब तहसीलदार वर्षा अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
बताया जा रहा है कि जमीन कारोबारियों ने अपनी जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए जून महीने की शुरुआत में नहर पर पुल बनाने की तैयारी शुरू की थी। पहले नींव खोदी गई और फिर देखते ही देखते भारी भरकम पुल खड़ा कर दिया गया।
मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सख्त रुख अपनाया और सिंचाई विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना किसी देरी के अवैध पुल हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
जमीन की कीमत बढ़ाने का प्लान, प्रशासन ने कर दिया ध्वस्त!
कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों और दर्जनों पुलिस जवानों की मौजूदगी में चली कार्रवाई के बाद आखिरकार नहर में बना अवैध पुल टूट गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।
Live Cricket Info
