छत्तीसगढ़राज्य एवं शहरसूरजपुर

CG News:- नए एसपी ने संभालते ही दिखाए सख्त तेवर… बोले- सड़क हादसे रुकने चाहिए, अवैध धंधों पर होगी सीधी कार्रवाई

Surajpur News:- सूरजपुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने शुक्रवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। चार्ज संभालते ही उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर साफ कर दिया कि कानून-व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, लंबित मामलों का निराकरण और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहेगी।

सूरजपुर। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2018 बैच के अधिकारी योगेश कुमार पटेल ने शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को सूरजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया। जिला पुलिस कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया और इसके बाद जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में सभी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र, जिम्मेदारियों और जिले की वर्तमान स्थिति की जानकारी नए पुलिस अधीक्षक को दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी अजाक रीता नीलम कुजूर, सभी थाना-चौकी प्रभारी और जिला पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस

पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी योगेश कुमार पटेल ने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित एवं अनसुलझे मामलों, शिकायतों के निराकरण, यातायात व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं, संवेदनशील क्षेत्रों, सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यशैली आम जनता के बीच दिखाई देनी चाहिए और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

  ठेकेदार की मनमानी और PWD की लापरवाही से सड़क बना मौत का रास्ता

सड़क हादसे रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश

नए एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों पर खराब होकर खड़े ट्रकों एवं भारी वाहनों को तत्काल हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों के साथ बैठक आयोजित करने को कहा।

अवैध कारोबार पर होगी सख्ती, फरियादियों को मिले त्वरित न्याय

एसपी योगेश कुमार पटेल ने कहा कि जिले में संचालित सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित और फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पुराने और लंबित मामलों की गंभीरता से विवेचना कर उनका शीघ्र निराकरण करने पर भी जोर दिया।

कई जिलों में दे चुके हैं सेवाएं

आईपीएस योगेश कुमार पटेल 2018 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वे अंबिकापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बालोद जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब सूरजपुर की कमान संभालते हुए उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया है कि कानून का राज, जनता का विश्वास और अपराध पर सख्त नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button