गौरेला पेण्ड्राछत्तीसगढ़जीपीएमब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहरहादसा

CG News :बारिश का कहर: पुराना मकान ढहा, युवाओं,पड़ोसियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पीड़ित परिवार को नगर पालिका अध्यक्ष नें दिया सहायता का आश्वासन।

गौरेला पेंड्रा मरवाही -09अगस्त 2026: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के कारण पुराना गौरेला, वार्ड नंबर 8 मदीना मस्जिद के सामने स्थित एक जर्जर मकान शनिवार शाम को अचानक भरभरा कर गिर गया। हालांकि मकान के गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हादसा स्थानीय निवासियों की समय रहते दिखाई गई सतर्कता और आपसी एकजुटता के कारण ही टल सका।

बारिश के बीच दरारें देखकर भांपा खतरा, पड़ोसी ने दी शरण

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार यह मकान स्वर्गीय शेख नेहाल का था, जिसमें वर्तमान में उनके बेटे कादिर खान और बेटी निवास कर रहे थे। घटना के दिन दोपहर में कादिर अपनी बड़ी बहन के साथ पड़ोस में गए हुए थे। इसी बीच क्षेत्र में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की गर्जना शुरू हो गई।

जब दोनों घर लौटे तो उन्होंने देखा कि मकान की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं और बारिश का पानी अंदर तेजी से रिस रहा है। जर्जर दीवारों को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं था कि मकान किसी भी समय गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।

वार्डवासियों ने दिखाई इंसानियत, युवाओं ने संभाला मोर्चा

मकान की खतरनाक स्थिति को देखते हुए वार्ड नंबर 8 के निवासियों ने जिस तत्परता से काम किया वह मिसाल बन गई। सबसे पहले पड़ोसी फिरदौस आलम ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कादिर और उनकी बहन को घर खाली करने के लिए कहा और उन्हें अपने घर में सुरक्षित आश्रय दिया।

इसके बाद वार्ड के नौजवान साथी मौके पर पहुंचे। युवाओं ने न केवल परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, बल्कि किसी अन्य के हताहत न होने देने के लिए मकान के आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग भी कर दी। ताकि कोई राहगीर उस ओर न जाए और मलबे की चपेट में न आए। समय रहते घर खाली करवा लिए जाने और रास्ते बंद कर दिए जाने के कारण इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।

  CG News:– चिकित्सा कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा हेतु लगाई गुहार, कहां नशे में पहुंचते हैं मरीज और परिजन करते हैं अभद्रता

अध्यक्ष मुकेश दुबे ने लिया जायजा, पीड़ित परिवार को दिलाया प्रशासनिक मदद का भरोसा

घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गिरे हुए मकान और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

अध्यक्ष ने कहा कि बरसात के मौसम में जर्जर मकानों को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और नगर पालिका की टीम को मलबा हटाने तथा क्षेत्र में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।
नगर में बढ़ी जर्जर भवनों को लेकर चिंता

लगातार हो रही बारिश के कारण गौरेला शहर के कई पुराने और जर्जर मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के जर्जर भवनों की सूचना तुरंत नगर पालिका या नजदीकी थाने में दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाकर किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

वार्ड 8 की इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि संकट की घड़ी में पड़ोसियों की सूझबूझ और युवाओं की सक्रियता कितनी महत्वपूर्ण होती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button