छत्तीसगढ़बिलासपुरविशेष दिवस

पंडरा पथरा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, 24 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

पंडरा पथरा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, 24 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

पंडरा पथरा। ग्राम पंचायत पंडरा पथरा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में जनपद सदस्य श्रीमती कलावती सोनसिंह ध्रुव एवं ग्राम पंचायत के उपसरपंच श्री श्रवण कैवर्त द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर की गई। इसके बाद ग्राम के अमृत सरोवर तालाब परिसर में ग्राम सभा अध्यक्ष श्रीमती रमशिला पोर्ते ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों ने प्रभात फेरी निकालकर गांव का भ्रमण किया और ग्राम पंचायत भवन पहुंचे।

ग्राम पंचायत भवन में सरपंच श्रीमती श्वेता मनोज ध्रुव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षा में कक्षा पहली से आठवीं तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 24 छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पानी की बोतल देकर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

  प्रभा पटेल ने मीना शर्मा के पक्ष में अधिकतम मतदान हेतु की अपील 

इसी क्रम में ग्राम पंचायत पंडरा पथरा निवासी श्री संतराम ध्रुव, जिन्होंने करीब 32 वर्षों तक पंचायत सचिव के पद पर सेवाएं दीं और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं, का भी ग्राम पंचायत की ओर से सम्मान किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनके लंबे सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों के सम्मान एवं सेवानिवृत्त पंचायत सचिव के अभिनंदन की पंचायत प्रतिनिधियों की पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन उपसरपंच श्री श्रवण कैवर्त ने किया। वहीं सरपंच प्रतिनिधि श्री मनोज कुमार ध्रुव ने उपस्थित ग्रामीणों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button