अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

CG:– कुएं से निकलने लगा पेट्रोल, बाल्टियां लेकर पहुंचे लोग, वहीं पुलिस ने इलाके को किया सील

CG:– दंतेवाड़ा जिले के गीदम स्थित घर के कुएं से पेट्रोल निकलने लगा। लोग बाल्टियां और ड्रमों में पेट्रोल ले जाने लगे।सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से फायर ब्रिगेड भी तैनात की गई है।

Dantewada दंतेवाडा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम के एक घर में स्थित कुएं से पेट्रोल निकलने लगा। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ घर में जमा हो गई और लोग बाल्टी और ड्रमों में पेट्रोल निकालन ले जाने लगे। वहीं प्रशासन और पुलिस को जानकारी मिलते ही पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गीदम के वार्ड नंबर 12 निवासी भोलू जैन के घर के कुएं में बुधवार को अचानक पेट्रोल निकलने लगा। घर के लोगों को उस पेट्रोल की गंध आने लगी। उन्होंने जब बाल्टी डालकर पानी निकला तो कुंए से पेट्रोल निकला। आसपास के लोगों को जब जानकारी हुई तो वह घर से पेट्रोल ले जाने लगे।

पुलिस को जानकारी मिली तो उन्होंने इलाके को सील कर दिया और लोगों की आवाजाही इलाके में बंद कर दी। इस मामले की जांच को पता चला कि घर के ठीक पीछे बाफना पेट्रोल पंप है। यह पेट्रोल पंप गीदम पुराने बस स्टैंड पर है। कुंए से इसकी दूरी मात्र 100 मीटर दूरी पर है। जांच में जानकारी मिली कि कुछ दिनों पहले पेट्रोल पंप का टैंक फट गया था जिससे पेट्रोल जमीन के अंदर से रिस कर कुंए में पहुंच रहा था। जानकारी मिलने पर प्रशासन ने पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया है।

  IPS Transfer:डायरेक्ट आईपीएस को पछाड़ प्रमोटी आईपीएस संजीव शुक्ला बने प्रदेश के फर्स्ट पुलिस कमिश्नर, जानिए कौन– कौन होंगे डीसीपी

पेट्रोल पंप संचालक ने की थी चोरी की शिकायत:–

गीतम पुराने बस स्टैंड में स्थित भकना पेट्रोल पंप के संचालक में कुछ दिनों पहले गीदम थाने में पेट्रोल चोरी की शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार हर दिन पेट्रोल पंप से पेट्रोल कम हो रहा था पर सीसीटीवी से अवलोकन में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। आसपास पुलिस ने मुखबिर लगा रखे थे पर पुलिस को पेट्रोल पंप चोरी का सुराग नहीं मिल पा रहा था। फिर जब खाद्य विभाग के साथ प्रशासन की टीम पहुंची तो पूरा माजरा समझ में आया। जिसके अनुसार पेट्रोल पंप का जमीन के अंदर स्थित पेट्रोल टैंक फटने के चलते अंदर ही अंदर पेट्रोल रिस कर कुंए तक पहुंच जा रहा था और पुलिस पेट्रोल कम होने का कारण तलाश कर रही थी।

टैंक खाली कर करवाई जाएगी मरम्मत, इलाका सील,सुरक्षा के उठाए गए कदम:–

वही मामला सामने आते ही पुलिस ने पहुंचकर सुरक्षा के लिहाज से भीड़ को हटा दिया और पूरे इलाके को सील कर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी। सुरक्षा के लिए पुलिस जवान दिन के अलावा रात को भी डटे रहे। फायर ब्रिगेड बिजली विभाग की टीम भी मौके पर लगाई गई है। पेट्रोल पंप के मालिक ने पेट्रोल रिसने की जानकारी कंपनी को दी है। कंपनी के टेक्नीशियनों के आने के बाद जमीन के अंदर दबी टंकी से पेट्रोल खाली कर टैंक को ठीक किया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button