IAS/IPSTransferअजब-गजबदेश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहरलापरवाहीसमस्या

दारू भट्टी के पास चीखना दुकान में लगातार चोरी शराबियों की बेबसी – हमारी कौन सुनता है?

दारू पीने जाओ..लौटो तो खाली जेब और गुम मोबाइल के साथ!

बेलगहना। बेलगहना दारू भट्टी के पास चीखना दुकान में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन शराब पीने पहुंचे शराबियों के मोबाइल और पैसे गायब हो जाते हैं। पिछले पांच महीने में दर्जनों मोबाइल और लाखों की नगदी चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शराब पीने वालों का कहना– शिकायत करने का कोई फायदा नहीं,क्योंकि शराबी की सुनवाई कौन करता है। यही वजह है कि लोग चोरी की रिपोर्ट तक नहीं लिखवाते।

ग्रामीणों का कहना – पिछले पाँच वर्षों तक इस क्षेत्र में न तो चोरी और न ही छीना-झपटी जैसी कोई घटना हुई। लेकिन जैसे ही नया चीखना दुकान ठेका प्रारंभ हुआ, असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए और वारदातें बढ़ गईं।

ग्राहकों का आरोप –  शराब दुकान और आसपास के ठिकानों में असामाजिक तत्व मौका पाकर मोबाइल व पैसे पार कर देते हैं। इसके बावजूद न तो आबकारी विभाग और न ही पुलिस प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम उठाया है।

ग्रामीणों का आरोप –  आबकारी विभाग और पुलिस की लापरवाही के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब देखना होगा कि लगातार हो रही वारदातों पर कब लगाम लगेगी।

  सिरगिट्टी क्षेत्र मे गैरकानूनी गतिविधियों को थाने का संरक्षण, गाँजा, सट्टा, दारू और अवैध कबाड़ की भरमार


1) पाँच महीने में दर्जनों मोबाइल और लाखों से ज्यादा नगद चोरी

2) नया ठेका और बढ़ा चोरों का आतंक

3) प्रशासन मौन, पीड़ित परेशान

4) आबकारी विभाग नींद में

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button