छत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Train News:– छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को होगी सफर करने में परेशानी, 13 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित, वैकल्पिक व्यवस्था के लिए तीन ट्रेनों को चलाया जाएगा पैसेंजर के रूप में

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में यात्रा करने वाले लोकल ट्रेनों के यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने 22 जून से 3 जुलाई तक के दस पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं कोरबा अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी। इसके अलावा दो ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले समाप्त और प्रारंभ होगी।। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रबंधन ने तीन ट्रेनों की व्यवस्था की है। जो पैसेंजर के रूप में चलाई जाएंगी।

रेलवे प्रबंधन ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 22 जून 2026 से 05 जुलाई 2026 तक विभिन्न चरणों में संपादित किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास के लिए किए जा रहे कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
*विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-*

*रद्द होने वाली गाडियां:-*
👉 22 जून से 03 जुलाई 2026तक रायगढ़ व बिलासपुर से चलने वाली 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी ।

👉 21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉 21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।

  Chhatisgarh Vidhansabha winer Session:– आज विधानसभा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और राजेश अग्रवाल अपने-अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे। इसके साथ ही सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

👉 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

*देरी से रवाना होने वाली गाड़ी :-*
👉 01 जुलाई 2026 को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से रवाना होगी ।

*गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाडियाँ -*
👉 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी |
👉 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |

*यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध-*
👉 कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी |
👉 गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी |

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button