अपराधछत्तीसगढ़राज्य एवं शहररायपुर

CG News:- राजधानी में नहीं थम रहा देह व्यापार का खेल! पुलिस की नाक के नीचे चल रहा कथित सेक्स रैकेट, देर रात तक युवाओं का जमावड़ा,VIDEO…

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुजगहन थाना क्षेत्र के एक मकान में कथित तौर पर लंबे समय से देह व्यापार संचालित होने की सूचना सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित घर में 24 घंटे संदिग्ध गतिविधियां चलती रहती हैं और देर रात तक युवाओं का आना-जाना लगा रहता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूत्रों के अनुसार, इस कथित कारोबार से जुड़ी महिलाओं ने घर के बाहर और आसपास कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। बताया जा रहा है कि कैमरों के जरिए आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जाती है, ताकि किसी भी कार्रवाई या बाहरी व्यक्ति की जानकारी पहले से मिल सके।

20 से 25 महिलाओं और युवतियों के शामिल होने की चर्चा

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि इस नेटवर्क में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों के कारण आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है और कई बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं।

  कोरबा में पहली बार इंटर-स्कूल और ओपन टेनिस बॉल फ्लड लाइट एमजीएम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

पुलिस कार्रवाई पर टिकी निगाहें

मामले की जानकारी सामने आने के बाद अब लोगों की नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह कानून-व्यवस्था और नैतिक अपराधों से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

नोट: समाचार में वर्णित आरोप स्थानीय सूत्रों और प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं। संबंधित तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button