अपराधछत्तीसगढ़महासमुंदराज्य एवं शहर

CG Crime News VIDEO: “तू मुझे नहीं जानता…” बार बंद कराने पर भड़का युवक, वेटर का गला दबाकर पीटा; CCTV में कैद हुई दबंगई, SC-ST एक्ट में आरोपी जेल भेजा

CG Crime News: महासमुंद में शराब के नशे में एक युवक की दबंगई का वीडियो सामने आया है। बार बंद करने की बात कहने पर युवक ने वेटर के साथ जमकर मारपीट कर दी। पूरी घटना बार में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

महासमुंद। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सपना बार में देर रात हंगामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में पहुंचे युवक ने बार बंद करने की बात पर वेटर के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर जातिसूचक गाली-गलौज और धमकी भी दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भलेसर निवासी विवेक कुमार कुर्रे (21) सपना बार में वेटर का काम करता है। वह पिछले दो साल से यहां नौकरी कर रहा है। 20 जून की रात करीब 11:30 बजे हर्ष चंद्राकर अपने साथी के साथ बार में शराब पीने पहुंचा था। रात करीब 12:10 बजे बार बंद करने का समय होने पर वेटर विवेक ने दोनों को घर जाने के लिए कहा। आरोप है कि इतनी सी बात पर हर्ष चंद्राकर भड़क गया और विवाद शुरू कर दिया।

“तू मुझे नहीं जानता…” कहकर की मारपीट

  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने झंडी दिखाकर ‘नमो युवा रन’ का किया शुभारंभ, 10 हजार से अधिक युवाओं ने नशामुक्त भारत का लिया संकल्प
VIDEO

पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने पहले गालीगलौज की और फिर उसका गला पकड़कर हाथमुक्कों से मारपीट करने लगा। इस दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक वेटर से बहस करता नजर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए कहा किअपने SC-ST एक्ट का फायदा उठा और केस कर।

बार स्टाफ ने कराया बीचबचाव

हंगामा बढ़ता देख बार मैनेजर रंजीत तिवारी, प्रमोद तिवारी और बार संचालक रामदेव साहू मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पूरी घटना बार में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी जेल भेजा

विवेक की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी हर्ष चंद्राकर के खिलाफ BNS की धाराओं सहित SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। CCTV में कैद इस घटना ने शराब के नशे में कानून हाथ में लेने वालों पर सख्ती को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button