Generalछत्तीसगढ़देशबिलासपुरराज्य एवं शहरलापरवाही

CG News: जानलेवा लापरवाही! 11 केवी लाइन से झुलसा ठेका कर्मी, बिना सेफ्टी किट और बिना पावर कट कर रहा था काम; दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

CG News: बिजली व्यवस्था की जमीनी हकीकत किसी से छिपी नहीं है। जरा सी आंधी-बारिश में जहां सप्लाई घंटों बाधित हो जाती है, वहीं दूसरी ओर ठेका सिस्टम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी लगातार सवालों के घेरे में है। इसी बीच बिलासपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे सिस्टम की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बिजली विभाग की घोर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहभट्टा मेला परिसर में 11 केवी चालू लाइन पर एक ठेका कर्मचारी को बिना किसी सेफ्टी किट के काम पर चढ़ा दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि काम के दौरान लाइन का पावर भी बंद नहीं किया गया था।

इसी दौरान ठेका कर्मी लाइन सुधारने के काम में जुटा हुआ था कि अचानक वह 11 केवी हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में घायल कर्मचारी को तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि युवक खंभे पर काम कर रहा था, तभी तेज करंट लगने से वह वहीं झुलस गया और काफी देर तक खंभे पर ही लटका रहा।

घटना का वीडियो आया सामने

इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कर्मचारी करंट लगने के बाद खंभे पर असहाय स्थिति में फंसा हुआ है और दर्द से कराह रहा है। बाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने सीढ़ी की मदद से उसे नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना एक बार फिर बिजली विभाग और ठेका प्रणाली की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है कि आखिर बिना सुरक्षा उपकरण और बिना पावर कट के इतना जोखिम भरा काम कैसे कराया गया।

  राजधानी के अंबेडकर चौक पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, भाजपा विपक्ष को ख़त्म करने के लिए उनके नेताओं को जेल में डाल रही है - प्रियंका शुक्ला, प्रदेश सचिव

CG News: बिजली व्यवस्था की जमीनी हकीकत किसी से छिपी नहीं है। जरा सी आंधी-बारिश में जहां सप्लाई घंटों बाधित हो जाती है, वहीं दूसरी ओर ठेका सिस्टम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी लगातार सवालों के घेरे में है। इसी बीच बिलासपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे सिस्टम की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बिजली विभाग की घोर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहभट्टा मेला परिसर में 11 केवी चालू लाइन पर एक ठेका कर्मचारी को बिना किसी सेफ्टी किट के काम पर चढ़ा दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि काम के दौरान लाइन का पावर भी बंद नहीं किया गया था।

इसी दौरान ठेका कर्मी लाइन सुधारने के काम में जुटा हुआ था कि अचानक वह 11 केवी हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में घायल कर्मचारी को तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि युवक खंभे पर काम कर रहा था, तभी तेज करंट लगने से वह वहीं झुलस गया और काफी देर तक खंभे पर ही लटका रहा।

घटना का वीडियो आया सामने

इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कर्मचारी करंट लगने के बाद खंभे पर असहाय स्थिति में फंसा हुआ है और दर्द से कराह रहा है। बाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने सीढ़ी की मदद से उसे नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना एक बार फिर बिजली विभाग और ठेका प्रणाली की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है कि आखिर बिना सुरक्षा उपकरण और बिना पावर कट के इतना जोखिम भरा काम कैसे कराया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button