छत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

CG News: भरत तिवारी के निधन पर रायपुर में श्रद्धांजलि सभा, निष्पक्ष जांच की मांग… समाज ने कहा- मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए

रायपुर। बिहार निवासी विप्र कुलभूषण भरत तिवारी के निधन को लेकर रायपुर में विरोध प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति एवं छत्तीसगढ़ सवर्ण संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने दीप प्रज्वलित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मांग भी उठाई गई।

पढ़िए क्या है पूरा मामला?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भरत तिवारी के निधन को लेकर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाज के लोगों ने कहा कि वे बिहार में अन्याय, अत्याचार, शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहे थे।

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो के आधार पर यह बात कही जा रही है कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण किया था, इसके बाद भी उनके साथ मुठभेड़ की गई।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह बात सही पाई जाती है तो यह बेहद गंभीर मामला है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

  रतनपुर निकाय चुनाव: वार्ड 12 में हकीम मोहम्मद को मिल रहा जनसमर्थन

समाज ने उठाई स्वतंत्र जांच की मांग

छत्तीसगढ़ सवर्ण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच किसी सक्षम और स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने कहा कि अगर जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका गलत पाई जाती है तो उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। वहीं अगर किसी प्रकार की अवैध कार्रवाई सामने आती है तो पीड़ित परिवार को न्यायोचित मुआवजा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे समाजजन

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर भरत तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय एवं निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।

इस दौरान कन्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव प्रतीक तिवारी, राजू महाराज, डॉ. अजय शर्मा, श्रीमती भारती अवतार शर्मा, श्रीमती स्वीटी शर्मा, डॉ. एस. के. शर्मा, वीरेंद्र पाण्डेय, ब्रजेश चौबे, अथर्व तिवारी, विनय तिवारी, राजेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कान्हा तिवारी ने दी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button