अपराधछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News:- मंदिर परिसर में भाजपा नेत्री ने चप्पल से की पिटाई! चोरी के पुराने विवाद में भिड़े दो पक्ष, VIDEO वायरल; अब एक और वीडियो आया सामने

CG News:-रतनपुर के मां महामाया मंदिर गेट के पास चोरी के पुराने विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि भाजपा से जुड़े दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। इसी बीच एक महिला द्वारा चप्पल से मारपीट किए जाने वाला VIDEO वायरल होने से मामला और गरमा गया है।

बिलासपुर। रतनपुर के मां महामाया मंदिर गेट के पास शनिवार दोपहर चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई, फिर गालीगलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। दोनों ने रतनपुर थाने पहुंचकर अलगअलग शिकायतें दी हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के बाद मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला द्वारा चप्पल से मारपीट किए जाने का दृश्य नजर आने का दावा किया जा रहा है। घटना में शामिल बताए जा रहे लोग भाजपा से जुड़े पदाधिकारी होने के कारण मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

VIDEO

दुकान में चोरी की बात पर शुरू हुआ विवाद

शिकायत के मुताबिक मंदिर रोड निवासी तुषार पटेल प्रसाद और होटल का संचालन करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से सामान चोरी हुआ था, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। शनिवार को महामाया मंदिर गेट के पास तुषार को दुकान में काम करने वाला करिया उर्फ मनोज नजर आया। तुषार ने उसके बारे में मोन्टी से पूछताछ की। इसी दौरान चोरी की बात को लेकर विवाद शुरू होने का आरोप है।

तुषार की शिकायत के मुताबिक मोन्टी ने रेहाना बेगम को फोन कर मौके पर बुलाया। करीब 2:30 बजे रेहाना वहां पहुंचीं और गालीगलौज शुरू हो गई। इसके बाद रेहाना बेगम, भागवत उर्फ रिहान, शेरू और मोन्टी पर हाथमुक्कों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

बीचबचाव करने पहुंचे परिजन भी चपेट में

तुषार का कहना है कि विवाद शांत कराने पहुंचीं उनकी बहन मेघा प्रधान और ईश्वर प्रधान के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में तुषार ने मुंह, पीठ, दाहिने हाथ की अंगुली और पैर में चोट लगने तथा शर्ट फटने की बात कही है।

  काली रात में कोयला का काला खेल…

दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप

वहीं भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल मंत्री रेहाना बेगम ने भी पुलिस में शिकायत दी है। रेहाना के मुताबिक वह महामाया मंदिर में फूल बेचने का काम करती हैं। उनका आरोप है कि मोन्टी धीवर का फोन आने पर वह मौके पर पहुंचीं। वहां राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने गालीगलौज करते हुए उनके बाल पकड़कर मारपीट की।

रेहाना ने राजू शर्मा पर हाथ मरोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीचबचाव करने पहुंचे मोन्टी और करिया के साथ भी मारपीट की गई।

VIDEO वायरल होने से मामला और गरमाया

घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा से जुड़े ग्रुपों के साथ अन्य सोशल मीडिया ग्रुपों में भी वीडियो शेयर किए जाने की बात सामने रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री द्वारा भी वीडियो शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में विवाद के दौरान मारपीट और एक महिला द्वारा चप्पल से हमला किए जाने के दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पूरी परिस्थितियों और उसमें दिख रहे लोगों की भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस के सामने दोनों पक्षों की अलगअलग कहानी

दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोप एकदूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं। विवाद की शुरुआत किस बात से हुई और मारपीट में किसकी क्या भूमिका रही, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

सार्वजनिक स्थान पर भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के बीच हुए इस विवाद ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। मारपीट के बाद वीडियो वायरल होने से पार्टी के भीतर भी चर्चा तेज है। मामला सिर्फ थाने में दी गई शिकायतों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने संगठन के अनुशासन और पदाधिकारियों की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button