अपराधक्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशराजनीतीराज्य एवं शहर

CG News:-घर घुसकर गोली मारने के मामले में 10 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली,40 सदस्यीय टीम को भी नहीं मिला सुराग, प्रभारी मंत्री के सामने फूट-फूट कर रोया परिवार

CG News:- 10 दिन बीतेलेकिन पुलिस अब भी सुराग से दूर घर में घुसकर हत्या, अब तक कातिल बेखौफ बाहर गृहमंत्री के बाद प्रभारी मंत्री तक पहुंचा परिवार का दर्द हमें आश्वासन नहीं, गिरफ्तारी चाहिए”—परिजनों की सीधी मांग ज्ञापन सौंपकर चेतावनीअब आंदोलन होगा उग्र रेत खनन की रंजिश पर टिकी जांच, कई लोगों से पूछताछ साइबर सेल और 40 सदस्यीय टीम एक्टिव, लेकिन नतीजा शून्य एएसपी बोले—“जल्द होगी गिरफ्तारी।

JanjgirChampa जांजगीर चांपा। बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करही में 24 अप्रैल की रात हुआ शूटआउट अब पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है। तीन नकाबपोश हमलावरों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें 19 वर्षीय आयुष कश्यप की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गएऔर 10 दिन बाद भी पुलिस उनके करीब नहीं पहुंच सकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इधर, पीड़ित परिवार ने पहले गृहमंत्री से गुहार लगाई और अब जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी से मिलकर साफ रोते हुए कहा—“हमें आश्वासन नहीं, गिरफ्तारी चाहिए।परिजनों का आरोप है कि पुलिस की धीमी कार्रवाई के कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार लगातार दहशत में जी रहा है।

मामले ने अब राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने गृहमंत्री विजय शर्मा और पुलिस महानिरीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की थी एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप को दिए गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

  छत्तीसगढ़ सराफा संघ के पहली बार निर्वाचन प्रणाली चुनाव में बिलासपुर सराफा संघ के एकता पैनल की हुई जीत….

वित्त मंत्री से मिले परिजन, जल्द गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने जांजगीर पहुंचकर वित्त मंत्री से मुलाकात की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। परिजनों का कहना है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों का खुलासा होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

रेत खनन विवाद बना हत्या की वजह?

मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप ने शुरुआत से ही इस हत्या के पीछे रेत खनन की प्रतिस्पर्धा को वजह बताया है। पुलिस भी इसी एंगल को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है और इससे जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

साइबर सेल और 40 सदस्यीय टीम जुटी जांच में

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर से साइबर सेल की टीम को जांच में शामिल किया गया है, जो मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल जैसे तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही 40 लोगों की विशेष टीम गठित की गई है, जो हर एंगल पर काम कर रही है ताकि आरोपियों तक पहुंच बनाई जा सके।

एएसपी का दावाजल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार

एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया किटीम लगी हुई है और हर एंगल पर जांच की जा रही है।उनके मुताबिक, तकनीकी और फील्ड इनपुट्स के आधार पर कार्रवाई तेज कर दी गई है और जल्द ही गोलीकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर कड़ी को जोड़ते हुए इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button