अपराधछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहरलापरवाही

CG News VIDEO: नाबालिग बहनों से दुष्कर्म केस में बवाल, पीड़ित परिवार का फूटा गुस्सा; कहा- “टीआई पहन लें चूड़ियां”

Bilaspur Crime News:-नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामलागंभीर आरोप, केस दर्ज, आरोपी किशोर न्याय बोर्ड में पेश भी हो गया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। अब असली बवाल सिरगिट्टी थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर है। पीड़ित परिवार खुलकर कह रहा है कि जांच में लापरवाही हो रही है, लीपापोती की कोशिश हो रही है। और गुस्से में मां की वो लाइन—“अगर काम नहीं कर सकते तो टीआई चूड़ियां पहन लेंमामला अब एसएसपी तक पहुंच चुका है और जांच एएसपी सिटी को सौंपी गई है।

Bilaspur बिलासपुर।सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर एक आरोपित नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है। वहीं, अब पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी अभय सिंह बेस, थाने में पदस्थ एसआइ शीतला प्रसाद त्रिपाठी और जांच अधिकारी संतोषी अग्रवाल पर मामले में लापरवाही और लीपापोती करने का आरोप लगाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामले की जांच सही तरीके से नहीं की जा रही है। परिवार ने मांग की है कि वर्तमान जांच अधिकारी को हटाकर किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से पूरे मामले की जांच कराई जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। पीड़ित की मां ने थाना प्रभारी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी टिप्पणी भी की है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर सकती तो टीआई को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए।
परिवार का कहना है कि गंभीर अपराध होने के बावजूद कार्रवाई में देरी और जांच की प्रक्रिया को लेकर उन्हें संतोष नहीं है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  शराब के नशे में धुत्त रेंजर पहुंचे वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में, शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आए अभ्यर्थियों से किया अभद्र व्यवहार, पीसीसीएफ ने किया निलंबित

पीड़ित परिवार ने जांच बदलने की उठाई मांग

नाबालिग बहनों से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की है। परिवार का आरोप है कि थाना स्तर पर जांच में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उनका कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि किसी भी आरोपित को बचने का मौका नहीं मिले।
परिवार ने थाना प्रभारी, एसआइ और जांच अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि न्याय के लिए जरूरी है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो।

पुलिस ने आरोपित को किशोर न्याय बोर्ड में किया पेश

सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपित नाबालिग को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है।
वहीं पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद अब पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर भी नजर बनी हुई है। परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है।

एसएसपी ने कहा होगी जांच

पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी रजनेश सिंह से की है। इस पर एसएसपी ने पूरे मामले की जांच एएसपी सिटी से कराए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नाबालिग पीड़ित और आरोपित को लेकर कानूनी गाइड लाइन है। इसका कड़ाई से पालन जरूरी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button