ChhattisgarhINDIAअपराधछत्तीसगढ़जांजगीरबड़ी ख़बर

Janjgir news:–अंतर जिला बिल्डिंग मटेरियल चोर गिरोह गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक निकला सरगना, गिरोह बना करवा रहा था चोरी, बनवा रहा था घर,चोर गिरोह के आठ चोर गिरफ्तार,लाखों का माल बरामद

Janjgir news:– पुलिस ने अंतर जिला चोर गिरोह का खुलासा किया है। चोर गिरोह का सरगना आरक्षक निकला। जो घर बनवाने के लिए गैंग बना बिल्डिंग मटेरियल दुकानों से सामान चोरी करवाता था। आरक्षक समेत 8 चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लाखों का माल बरामद किया है। आरक्षक के खिलाफ तीन अलगअलग मामले दर्ज कर अलगअलग गिरफ्तारी की गई है।

Janjgir जांजगीर। पुलिस ने अंतर जिला बिल्डिंग मटेरियल चोर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आरक्षक भी शामिल है जो गैंग बनाकर अलगअलग थाना क्षेत्रों से छड़,सीमेंट,ग्रेनाइट, पत्थर आदि की हार्डवेयर दुकान से चोरी करता था। इस चोरी के माल का कुछ हिस्सा बस अपने साथियों को बांटता था और बाकी समान से अपना घर बनवा रहा था। पुलिस आरक्षक ही गिरोह का सरगना था। आरक्षक समेत उसके 8 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार नाबालिग हैं। मामला कोतवाली और चांपा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रार्थी हनी अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया था कि उसकी घटोली चौक चांपा में दुकान हैं,जिसमें वह भवन निर्माण सामग्री की बिक्री करता है। 18–19 मई की रात इसके दुकान संचालक के सामने रखें 3.5 टन रॉड ( सरिया) को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी किया गया है। इसी तरह पास की एक तनिष्का टाइल्स दुकान में उसी रात को ग्रेनाइट पत्थर तथा अन्य सामग्री चोरी कर लिया गया। उक्त घटना के संबंध में पृथक पृथक अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई। पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन किया और सूचना तंत्र, तकनीकी निगरानी और सक्रियता से अन्वेषण के दौरान जानकारी मिली कि पुलिस लाइन जांजगीर में पदस्थ आरक्षक शशिकांत कश्यप भी चोरी की घटना में संलिप्त है। जिसके संबंध में एसपी विजय पाण्डेय को जानकारी दी गई। जिस पर उन्होंने घटना की वृस्तित जांच हेतु निर्देश दिए। एसपी ने थाना चांपा,जांजगीर,कोतवाली एवं सायबर सेल की टीम गठित की।

संयुक्त टीम ने आरोपियों की तलाश करते हुए आरक्षक शशिकांत कश्यप को उसके निवास भाटापारा वार्ड क्रमांक 25 जांजगीर से पकड़ा। आरक्षक से पूछताछ करने पर आरक्षक प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करता रहा परंतु बारीकी से तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर आरक्षक ने अपने अन्य साथियों के साथ अलगअलग स्थान पर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार कर लिया। आरक्षक ने पूछताछ में बताया कि साथियों के साथ मिल कर उसने चोरी की है और घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो जाते थे। उक्त आरक्षक की निशानदेही पर अलगअलग स्थान से चार नाबालिग और चार आरोपियों सहित 8 को गिरफ्तार किया गया।

  स्काउट गाइड के राज्य परिषद मे प्रदेश उपाध्यक्ष बने कार्तिकेश्वर

जिनके कब्जे से चोरी के छड़,ग्रेनाइट पत्थर,तथा अन्य निर्माण सामग्री,घटना ने प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर,पिकअप वाहन समेत दस लाख रुपए का माल बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के चार नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया जबकि चार आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

घर बनवाने के लिए करवा रहा था चोरी:–

उक्त आरक्षक शशिकांत कश्यप वर्तमान में पुलिस लाइन जांजगीर में पदस्थ हैं और जांजगीर के वार्ड क्रमांक 25 भाटापारा में अपना स्वयं का मकान बना रहा है। उक्त आरक्षक के द्वारा अलग अलग साथियों के साथ अलग अलग थाना क्षेत्रों में हार्डवेयर सामग्री बिक्री करने वाली दुकानों से अलगअलग घटना दिनांक को छड़,सीमेंट,ग्रेनाइट पत्थर को
चोरी किया हैं। चोरी करके अपना मकान बनवा रहा था। कुछ हिस्सा अपने साथियों को भी बांट दिया था।

उक्त आरक्षक के विरुद्ध थाना चांपा में दो अपराध कायम किया गया है तथा कोतवाली में एक अपराध कायम किया गया है। तीनों मामलों में अलग अलग आरक्षक की गिरफ्तारी की गई है।

बदमाश है आरक्षक, किया गया था लाइन अटैच:–

मिली जानकारी के अनुसार जिस आरक्षक शशिकांत कश्यप के खिलाफ एफआईआर कर जेल भेजा गया है। वह बदमाश प्रवृत्ति का है। पूर्व में वह पंतोरा चौकी में पदस्थ था। बदमाशी के चलते ही उसे लाईन अटैच किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि लाईन में रहने के दौरान ही उसे नाइट ड्यूटी नहीं करनी पड़ती थी और वह गिरोह बना कर चोरी में जुट गया था। वह पिछले चार पांच माह से चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। एसपी विजय पाण्डेय ने उसके खिलाफ पृथक से विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

गिरफ्तार आरोपी:–

शशिकांत कश्यप उम्र 32वर्ष निवासी जांजगीर

उदय कुमार यादव उम्र 28 वर्ष निवासी कोरबा

राजू देवांगन उम्र 46 वर्ष निवासी अमोदा जांजगीर

मनीष मिश्रा उम्र 19 वर्ष निवासी कोरबा एवं चार नाबालिग

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button