छत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहरहादसा

CG Accident News: सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, मेले से लौटते परिवार को बाइक पर पिकअप ने टक्कर मारी

CG Accident News: बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के जूनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम तेंदुआ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पतिपत्नी और छह साल की बेटी की मौके पर मौत हो गई। आठ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और शव को कोटा अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

CG Accident News: जमलेश यादव (40), निवासी मोहदा दोना सागर, अपनी पत्नी संतोषी यादव (35), बेटी अनीषा (6) और बेटे के साथ बेलपान मेला देखने गए थे। मेले से लौटते समय पिकअप ने उनकी बाइक को मोड़ के पास टक्कर मार दी। हादसे में जमलेश, संतोषी और बेटी अनीषा की मौत हुई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस और डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

कोटा पुलिस ने जानकारी जूनापारा चौकी को दी। मौके पर पुलिस ने दुर्घटनास्थल का सर्वे किया और प्रारंभिक जांच में पता चला कि पिकअप चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। पुलिस अब दुर्घटनाकारित वाहन और चालक की पहचान में जुटी है। केस डायरी तखतपुर थाने भेजी जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button