हर्षिता पांडेय बनी छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग फेडरेशन की अध्यक्ष, अमन सचिव


राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ इंडियन एमेच्योर फेडरेशन की प्रदेश समिति का गठन
राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव रहे उपस्थित
रायपुर। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की छत्तीसगढ़ इकाई का गठन आआज यहकन हुआ, जिसमे श्रीमती हर्षिता पांडेय को अध्यक्ष चुना गया। अमन यादव प्रदेश के सचिव तथा सौरभ बरडिया कोषाध्यक्ष होंगे।

आज इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की वार्षिक आमसभा यहाँ संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश मिश्रा ने संगठन की प्रगति की जानकारी दी और बताया कि बॉक्सिंग में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। संसिहा को इंटरनेशनल मान्यता मिलने के साथ ही बॉक्सिंग को आगे बढाने के लिए तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने लास एंजेलिस ओलम्पिक के लिए पूरे देश मे अच्छे बॉक्सर तैयार करने पर जोर दिया। श्री मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नही है, जरूरत उन्हें अवसर प्रदान करने की है।
इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय महासचिव राकेश ठाकरान और रिंग विशेषज्ञ राकेश जी ने रायपुर में हुए ट्रायल और रेफरी प्रशिक्षण की जानकारी दी।

Live Cricket Info



