CG – BREAKING : तेंदुए का शावक मिलने से मचा हड़कंप, पहाड़ी से उतरकर खेत तक पहुंचा, जांच के बाद भेजा गया जंगल सफारी,रेंजर ने कहा…

ग्रामीणों में दहशत, खेतों के बीच दिखा 5–6 माह का तेंदुए का शावक बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के छिपली पारा गांव का मामला, समय रहते वन विभाग ने किया रेस्क्यू
धमतरी,5 फरवरी 2026। धमतरी जिले के सिहावा,नगरी वनांचल क्षेत्र में तेंदुए का शावक मिलने से हड़कंप मच गया,जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को हुई तो उसे देखने लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई, हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के बच्चे को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय ब्लॉक मुख्यालय नगरी पहुंचे,जहां प्रारंभिक जांच के उसे जंगल सफारी रायपुर भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के छिपली पारा गांव की बताई जा रही है,जहां तेंदूए के करीब माह का शावक, बच्चा श्रृंगी ऋषि पहाड़ी के नीचे से चलकर वनक्षेत्र से राजस्व इलाके में पहुंच गया था,वहीं जब स्थानीय लोगों ने शावक को खेतों के बीच देखा तो हैरान रह गए,जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पहुंचकर शावक को लेकर वेटनरी अस्पताल नगरी पहुंचे जहां से जांच के बाद उसे जंगल सफारी नया रायपुर भेज दिया गया है,जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी की शावक का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र कुमार अजय ने बताया कि शावक करीब 5 से 6 माह का है, पानी में भीगा हुआ था.. स्थिति सामान्य है,जंगल सफारी भेजा जा रहा है।
बता दे की सिहावा नगरी क्षेत्र के ज्यादातर गांव पहाड़ी और जंगलों से घिरा हुआ है,जिसे तेंदुआ,भालू जैसे वन्यप्राणियों के रहवास के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है,लिहाजा क्षेत्र के किसी ना किसी गांव में आए दिन तेंदुआ,भालू जैसे वन्यप्राणी भोजन पानी की तलाश करते गांव तक पहुंच रहे है।

Live Cricket Info

