बिलासपुरछत्तीसगढ़रतनपुरराज्य एवं शहर

जन्मदिवस पर विधायक सुशांत शुक्ला पहुंचे मां महामाया मंदिर, मां महामाया के आशीर्वाद से जनसेवा और विकसित छत्तीसगढ़ का दोहराया संकल्प, क्षेत्र ने विकास की मांगी कामना

रतनपुर | बिलासपुर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

पूजन के पश्चात मीडिया से बातचीत में विधायक शुक्ला ने कहा कि उनका जन्मदिन व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि जनभावनाओं और जनसेवा के प्रति समर्पण का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन की सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहनी चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

https://youtu.be/874kJqnL6w4?si=3MeAM2mnwAqcih97

उन्होंने कहा, “मेरे सभी साथी, मित्र एवं भाजपा परिवार के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता देश के सम्मान एवं जनहित में कार्य करते रहें, यही मेरी कामना है। मां महामाया के आशीर्वाद से हमें सेवा कार्यों के लिए ऊर्जा और संकल्प प्राप्त होता है।”

विधायक शुक्ला ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य विकसित छत्तीसगढ़ के साथ विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश एवं राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दोनों के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

  CG Police: एक ही दिन में कर दिया कमाल, पुलिस का ये काम 'गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा परिवार एक संगठन नहीं बल्कि एक परिवार की तरह है, और सभी कार्यकर्ताओं का उद्देश्य जनसेवा एवं जनता के विश्वास को मजबूत करना है। वही इस मौके पर मोहित जायसवाल जिलाध्यक्ष भाजपा बिलासपुर ग्रामीण तिरिथ यादव जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप मंडल अध्यक्ष लवकुश कश्यप अध्यक्ष नगर पालिका रतनपुर प्रदीप कौशिक जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा घनश्याम रात्रे जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा ज्वाला कौशिक मंडल महामंत्री बजरंग जायसवाल मंडल अध्यक्ष कोटा
संतोष तिवारी रविंद्र दुबे बाबा गोश्वामी ज्ञानेंद्र कश्यप राजू दास मानिकपुरी राहुल कश्यप

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button