अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुररतनपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News:- गाड़ी हटाओ” की बात पर भड़का बवाल—डीजे पिकअप बनी चिंगारी, कांग्रेस नेता पर बल्ली से हमला, हाथ टूटा; अगले दिन अब काउंटर FIR के बाद कहानी,उलझ गई है”

CG Crime News:-गाड़ी हटाने की एक मामूली सी बातऔर रतनपुर में देर रात जो हुआ, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।बल्ली से हमले में रतनपुर नगर कांग्रेस कमेटी के परिक्षेत्र अध्यक्ष कुशाल चंद्र,अनुरागी ,(रॉकी) का हाथ टूट गया, जिसके बाद उन्होंने अपनी शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई है। वही बिलासपुर के लालचंदानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 4 मई तक उनका इलाज जारी रहेगा। लेकिन सवाल यहीं खत्म नहीं होतेक्या एक सड़क विवाद वाकई इतना बड़ा रूप ले सकता है, या फिर हालात कुछ और थे? और सबसे बड़ा सवाल यह भी कि अगले ही दिन सामने आई दूसरी शिकायत के बाद काउंटर FIR दर्ज होना, क्या यह मामले को एक अलग मोड़ देता है? अब जवाब पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएंगे।

Bilaspur बिलासपुर। रतनपुर में 27 अप्रैल की रात एक सामान्य सड़क जाम कुछ ही मिनटों में हिंसा में बदल गया। मानस मंच के पास सड़क पर खड़ी डीजे पिकअप ने रास्ता रोका तो शादी से लौट रहे अभिषेक कोसले की कार वहीं अटक गई। उसी वक्त वहां से गुजर रहे नवापारा वार्ड 10 निवासी, पूर्व पार्षद और कांग्रेस कमेटी रतनपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष कुशाल अनुरागी ने बस इतना कहा—“गाड़ी हटवा दीजिए।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बस यही बात बनी टर्निंग पॉइंट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस एक बात के बाद माहौल पलट गया। आरोप है कि समीर कौशिक अपने घर से बाहर आया और आते ही गालीगलौच शुरू कर दी। बात बढ़ी, आवाजें ऊंची हुईंऔर फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

बल्ली उठीऔर सीधे हमला

कहासुनी के बीच अचानक बल्ली (डंडा) उठा और वार शुरू हो गया। आरोप है कि समीर कौशिक ने कुशाल अनुरागी पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमले की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अनुरागी का हाथ टूट गया, जबकि पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

बीचबचाव नहीं होता तो बढ़ सकती थी घटना

  KORBA:उरगा पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार

मौके पर मौजूद अभिषेक कोसले, देवराज और आयुष कौशिक ने किसी तरह बीचबचाव किया, वरना हालात और बिगड़ सकते थे। कुछ मिनटों का यह घटनाक्रम इलाके में अफरातफरी फैलाने के लिए काफी था।

देर रात सड़क पर खड़ी डीजे पिकअप बनी विवाद की वजह

रतनपुर में देर रात माहौल अचानक तब बदल गया जब मानस मंच के पास सड़क पर खड़ी एक डीजे पिकअप लोगों की आवाजाही रोकने लगी। बताया जा रहा है कि इसी को हटाने की बात पर पहले कहासुनी हुई और फिर मामला धीरेधीरे गर्माता चला गया। कुछ ही देर में जो बात सामान्य ट्रैफिक मैनेजमेंट की थी, वही विवाद में बदल गई और हालात इतने बिगड़े कि मामला आगे चलकर हिंसा तक पहुंच गया।

हाथ टूटा, 4 मई तक अस्पताल में भर्ती

मारपीट में कुशाल अनुरागी के हाथ की हड्डी टूट गई है। घटना के बाद उन्होंने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके पश्चात रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद। हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया, जहां दयालबंद स्थित लालचंदानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उन्हें 4 मई तक इलाज के लिए अस्पताल में रखा गया है।

पहले FIR… फिर अगले दिन पलटा खेल

घटना के बाद अनुरागी ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। अगले ही दिन समीर कौशिक भी थाने पहुंचा और अपनी शिकायत दी।

पुलिस ने दर्ज की काउंटर FIR

समीर कौशिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दूसरे दिन काउंटर FIR दर्ज कर ली है। अब मामला एकतरफा नहीं रहादोनों पक्ष आमनेसामने हैं और जांच की दिशा भी दो तरफ खुल चुकी है।

अब जांच पर टिकी नजर

रतनपुर पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने में जुटी है। गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और मौके की परिस्थितियों को जोड़कर यह समझने की कोशिश हो रही है कि असल में उस रात हुआ क्या था।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button