देश - विदेशराज्य एवं शहर

Bilaspur News: -पुलिस लाइन में अनुशासन की परेड, एसएसपी रजनेश सिंह का सख्त निरीक्षण

टर्न आउट से बलवा ड्रिल तक परखी पुलिस की तैयारी जवानों की समस्याएं सुनीं, पानी-आवास जैसे मुद्दों पर दिए तत्काल निर्देश


Bilaspur News: -बिलासपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस बल की अनुशासन, तैयारी और संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। परेड, ड्रिल और फायरिंग अभ्यास के साथ जवानों की समस्याएं सुनकर स्वास्थ्य, वेतन, आवास और पानी जैसी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

Bilaspurबिलासपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस बल की कार्यप्रणाली, अनुशासन और संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।

परेड में टर्न आउट से ड्रिल तक की हुई कड़ी जांच
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों के टर्न आउट की बारीकी से जांच की। जिन पुलिसकर्मियों की वर्दी और अनुशासन बेहतर पाया गया उन्हें पुरस्कृत किया गया, जबकि लापरवाही बरतने वालों को दंडित भी किया गया।

परेड के दौरान स्क्वाड ड्रिल, मार्चपास्ट, सलामी शस्त्र, दिशा परिवर्तन, बलवा ड्रिल और फायरिंग अभ्यास कराया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को प्रशंसा के साथ पुरस्कार भी दिया गया।

इस परेड में 11 राजपत्रित अधिकारी, 17 निरीक्षक, 16 उपनिरीक्षक, 16 सहायक उपनिरीक्षक, 42 प्रधान आरक्षक, 178 आरक्षक और 46 महिला आरक्षक सहित कुल 326 अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

पुलिस सम्मेलन में जवानों से सीधा संवाद
परेड के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस सम्मेलन आयोजित कर अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान स्वास्थ्य, स्थानांतरण, वेतन, सेवा और आवास से जुड़ी समस्याओं को सुना गया और उनके निराकरण के लिए तत्काल निर्देश दिए गए।

पुलिस मुख्यालय और रेंज मुख्यालय से जारी आदेशों की जानकारी देते हुए एसएसपी ने पुलिसिंग में जवाबदेही, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर दिया।

बीट सिस्टम और सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर
एसएसपी ने थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया कि बीट प्रणाली को मजबूत किया जाए, ताकि पुलिस की क्षेत्र में सक्रिय मौजूदगी बनी रहे और आम लोगों के साथ भरोसे का रिश्ता मजबूत हो।

इसके साथ ही सभी थानों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला-बाल सुरक्षा और नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए गए।

अनुभव और सशक्त ऐप से चोरी के वाहन बरामद
बैठक में बताया गया कि अनुभव ऐप और सशक्त ऐप के माध्यम से अब तक करीब 20 से अधिक चोरी के वाहन बरामद किए जा चुके हैं। इन एप्स से थाना-चौकियों की कार्यप्रणाली पर भी लगातार फीडबैक मिल रहा है।

पुलिस लाइन और संसाधनों का भी किया निरीक्षण
इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर संसाधनों, उपकरणों और रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। समय पर मरम्मत, चार्जिंग और संसाधनों के उपयोग को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस बल को मिल रहे नए संसाधन
जिला पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए बलवा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों की खरीद की गई है, जिससे लगभग 1000 जवानों को बलवा सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी।

इसके अलावा पुलिस विभाग को 16 बोलेरो वाहन, 2 मालवाहक ट्रक और 1 बस भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे थाना-चौकी स्तर पर व्यवस्था मजबूत होगी।

पुलिस परिवार के लिए आवास भी जल्द
एसएसपी ने बताया कि पुलिस कर्मियों के लिए 108 नए क्वार्टर स्वीकृत हुए हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कर्मचारियों को जल्द ही आवास सुविधा का लाभ मिलेगा।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button