अच्छी ख़बरखेलखेल खिलाड़ीछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाजीपीएमजीवन परिचयराज्य एवं शहर

CG News :लखनऊ में छत्तीसगढ़ का गौरव: प्रत्यक्ष सिंह चौहान 7वें ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम से सम्मानित।

जांजगीर चाम्पा -छत्तीसगढ़ के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रत्यक्ष सिंह चौहान ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है।

2 अगस्त 2026 को लखनऊ के लालबाग स्थित एलोरा होटल बैंक्वेट हॉल में आयोजित 7वें ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया 2026 समारोह में प्रत्यक्ष को नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट, ब्लैक बेल्ट Dan-1 एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें उपलब्धि प्रमाण-पत्र, पदक और टाई प्रदान की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कौन हैं प्रत्यक्ष?
प्रत्यक्ष सिंह चौहान, प्रकाश सिंह चौहान एवं रचिता सिंह चौहान के सुपुत्र हैं। वे जवाहर नवोदय विद्यालय, चिसदा के छात्र हैं। कम उम्र में ही उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीते हैं।

आयोजकों ने उनकी प्रतिभा, अनुशासन, कठिन परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए उनका चयन किया।

इस उपलब्धि से जेएनवी चिसदा, परिवार, गुरुजन, पेंड्रा, जांजगीर-चांपा जिले और पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है।

विद्यालय परिवार, खेल प्रेमियों और ताइक्वांडो जगत से जुड़े लोगों ने प्रत्यक्ष की इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button