CG News पेंड्रा में संगीतमय श्रीमद्धभागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ,17से 24अगस्त तक अग्रसेन भवन में आयोजन।

GPM -पेंड्रा में संगीतमय श्रीमद्भभागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ। समस्त भक्त मंडल परिवार के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ जगद्गुरु श्री रामानुजाचार्य श्री स्वामी राघवेन्द्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से हुआ। कथा का आयोजन 17 अगस्त से 24 अगस्त तक पेंड्रा के अग्रसेन भवन में किया जा रहा है।
आयोजन के प्रथम दिन धार्मिक उत्साह और भक्ति के बीच कलश यात्रा एवं देव प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कन्याएं एवं महिलाएं शामिल हुईं। सिर पर जल कलश धारण कर श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए अग्रसेन भवन स्थित कथा स्थल पहुंचे। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक जयघोष से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
अग्रसेन भवन पहुंचने के बाद विधि-विधान से देव प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसके पश्चात जगद्गुरु श्री रामानुजाचार्य श्री स्वामी राघवेन्द्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के दौरान भगवान की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का संगीतमय वाचन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन शाम 4 बजे से कथा वाचन होगा। 24 अगस्त को कथा विश्राम के साथ पूर्णाहुति, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजक समस्त भक्त मंडल परिवार ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है…..

Live Cricket Info



