युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले बेलगहना में बढ़ी सियासी सरगर्मी, विजय कोल सक्रिय

युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले बेलगहना में बढ़ी सियासी सरगर्मी, विजय कोल सक्रिय
बेलगहना। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बेलगहना क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय कोल ने चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही युवाओं के बीच संपर्क बढ़ाते हुए जनसंपर्क और संवाद का दौर शुरू कर दिया है। उनके अनुसार युवा कांग्रेस की चुनावी सदस्यता एवं चुनावी प्रक्रिया 30 अगस्त से 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी।

विजय कोल क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहने वाले युवा कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने का प्रयास कर रहे हैं। चुनाव को लेकर वे युवाओं से मुलाकात कर संगठन से जुड़ने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी की अपील कर रहे हैं।
उनका फोकस युवाओं को संगठन से जोड़ने, गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और स्थानीय समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने पर है। साथ ही युवाओं को संगठन में नेतृत्व का अवसर दिलाने की बात भी कही जा रही है।
विजय कोल ने युवाओं से अपील की है कि वे बिना किसी दबाव के चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लें और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ें। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही बेलगहना क्षेत्र में युवा कांग्रेस की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं।
Live Cricket Info




