Ratanpur News:-माँ महामाया के दरबार में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Ratanpur News:-छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सपरिवार रतनपुर के माँ महामाया देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा–अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

Ratanpur रतनपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सपरिवार धर्मनगरी रतनपुर स्थित माँ महामाया देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि–विधान से पूजा–अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की सुख–समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

मंत्री के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम रात्रे, राहुल कश्यप, मंडल कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती शिवानी सोनी, राजकुमारी बिसेन, विजयश्री, रेहाना एवं कन्या शक्ति संयोजिका ईशा सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पूजा–अर्चना के बाद मंत्री नेताम ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मुलाकात की और सभी के जीवन में सुख–शांति व समृद्धि की कामना की। उनके आगमन से रतनपुर में धार्मिक माहौल और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Live Cricket Info



