Bilaspur Police News :- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती बच्चों के लिए बनी यादगार, आधुनिक पुलिसिंग के बारीकी छात्रों ने जाना स्मार्ट पुलिसिंग का लाइव अनुभव, कंट्रोल रूम से थाने तक समझी पूरी प्रणाली

CG StudentAwareness:-सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर बिलासपुर पुलिस ने स्कूली छात्रों को पुलिसिंग की असली दुनिया से जोड़ने के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण कराया। इस दौरान बच्चे सिर्फ देखने वाले नहीं थे… वे समझने वाले बन गए। कभी वे शहीद विनोद चौबे चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को करीब से देख रहे थे, तो कभी इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर और ITMS की स्क्रीन पर पूरे शहर की लाइव निगरानी समझ रहे थे।डायल 112 की त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली, साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी और थाना तारबाहर की वास्तविक कार्यप्रणाली ने छात्रों को पुलिसिंग का पूरा चेहरा सामने से दिखाया। पूरा कार्यक्रम SSP रजनेश सिंह के निर्देशन में हुआ, जहाँ उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना नहीं बल्कि छात्रों को जागरूक नागरिक और समाज के “ब्रांड एंबेसडर” के रूप में तैयार करना रहा।
Bilaspur बिलासपुर | 13 अप्रैल 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती वर्ष के अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा एक विशेष शैक्षणिक एवं जन–जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र–छात्राओं को पुलिसिंग की आधुनिक तकनीक, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया।
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में किया गया, जिन्होंने लगातार पुलिसिंग को तकनीकी, पारदर्शी और जन–हितकारी बनाने की दिशा में नवाचारों को बढ़ावा दिया है। उनके नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग और जन–जागरूकता अभियानों को नई गति मिली है।
शहीद विनोद चौबे चौक से हुई शुरुआत, ट्रैफिक सिस्टम की बारीकियों की जानकारी
कार्यक्रम की शुरुआत शहर के प्रमुख स्थल शहीद विनोद चौबे चौक में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला से हुई, जहां छात्रों को यातायात नियमों, चालानी प्रक्रिया और आधुनिक ट्रैफिक इंजीनियरिंग की विस्तृत जानकारी दी गई।

छात्रों को बताया गया कि किस प्रकार ब्रीथ एनालाइजर, POS मशीन, व्हील लॉक, स्पीड रडार गन, इंटरसेप्टर, CCTV आधारित निगरानी और अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से शहर में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जाता है।
SSP के विज़न में स्मार्ट कंट्रोल रूम का लाइव डेमो
इसके बाद छात्रों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में ले जाया गया, जहां ITMS के माध्यम से पूरे शहर की रियल टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग दिखाई गई।
यह पूरा मॉडल SSP रजनेश सिंह के “स्मार्ट और टेक–ड्रिवन पुलिसिंग” विज़न का हिस्सा बताया गया, जिसके तहत शहर की यातायात व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है।
छात्रों ने स्वयं कंट्रोल रूम से ट्रैफिक मैनेजमेंट को ऑपरेट करने का अनुभव लिया और देखा कि कैसे हाई–स्पीड डिटेक्शन, नंबर प्लेट रिकग्निशन, फेस रिकग्निशन, CCTV मॉनिटरिंग, LED डिस्प्ले और PA सिस्टम के जरिए शहर की व्यवस्था नियंत्रित की जाती है।
डायल 112 और साइबर सुरक्षा की विस्तृत जानकारी
छात्रों को डायल 112 की कार्यप्रणाली समझाई गई, जिसमें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में सूचना मिलते ही पुलिस कैसे तेजी से रिस्पॉन्स देती है।
साइबर थाना में डिजिटल अरेस्ट, फर्जी आईडी, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, CEIR पोर्टल, समन्वय पोर्टल और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
थाना तारबाहर में पुलिसिंग सिस्टम का व्यावहारिक अध्ययन
अंत में सभी छात्र–छात्राओं को थाना तारबाहर का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें CCTNS, ICJS, NCRB डेटा सिस्टम, FIR पंजीयन, मालखाना, रोजनामचा और विवेचना प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

छात्र बने जन–जागरूकता के ब्रांड एंबेसडर
कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने कहा कि यह पहल छात्रों को न केवल कानून और सुरक्षा प्रणाली से जोड़ती है, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाकर समाज में यातायात एवं साइबर सुरक्षा के “ब्रांड एंबेसडर” के रूप में तैयार करती है।इस अवसर पर एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह, एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे, एएसपी शहर पंकज पटेल, सीएसपी कोतवाली निमितेश सिंह सहित अनेक पुलिस अधिकारी, शिक्षकगण और सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बच्चे “ब्रांड एंबेसडर” बना दिए गए
कार्यक्रम का उद्देश्य साफ था—
बच्चों को कानून, ट्रैफिक और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना।
लेकिन असल में एक बात और भी हुई…
बच्चे सिर्फ सीखकर नहीं गए…
वो महसूस करके गए कि पुलिसिंग सिर्फ बाहर से दिखने वाली चीज नहीं है।
इस पूरे जिम्मेदारी संभाल रहे थे SSP रजनेश सिंह, जिनके नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस लगातार तकनीक और जन–जागरूकता को साथ लेकर चल रही है।

Live Cricket Info


