राज्य एवं शहरGeneralछत्तीसगढ़देशबिलासपुर

CG News: शक ने छीना रिश्तों का सुकून, पत्नी ने हंसिए से पति पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध के शक और घरेलू विवाद ने एक परिवार को खौफनाक मोड़ पर ला खड़ा किया। गुस्से में आई पत्नी ने हंसिए से अपने पति पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार देर रात पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद अचानक हिंसक घटना में बदल गया। आरोप है कि लंबे समय से चल रहे शक और पारिवारिक कलह के बीच महिला ने घर में रखे हंसिए से अपने पति पर वार कर दिया।

घायल की पहचान राकेश कौशिक के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री है। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी द्रोपति कौशिक को लंबे समय से इस बात का शक था कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है। इसी को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।

देर रात 1 बजे बढ़ा विवाद

घटना की रात खाना खाने के बाद परिवार सो गया था, लेकिन करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखे हंसिए से अपने पति पर हमला कर दिया। हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में घर के अंदर ही गिर पड़ा।

  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में शिवसेना का उग्र प्रदर्शन

भतीजे ने दी जानकारी, परिजन पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी सबसे पहले भतीजे समीर कौशिक को लगी, जिसने तुरंत बुआ रेखा कौशिक को सूचना दी कि उसके पिता पर हमला हुआ है।

सूचना मिलते ही रेखा कौशिक अपने भाइयों रमेश कौशिक और सुरेश कौशिक के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां का दृश्य बेहद भयावह था, जहां राकेश खून से लथपथ हालत में खटिया पर बैठा हुआ था।

अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी

परिजन गंभीर रूप से घायल राकेश को तुरंत सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए घायल के बयान का इंतजार कर रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button