धमतरी एसपी भावना पांडेय ने पदभार सँभाला

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना पाण्डेय (भा.पु.से.) ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर प्रभावी कानून-व्यवस्था, जनोन्मुखी बेसिक पुलिसिंग और पारदर्शी कार्यसंस्कृति को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
बताते चलें कि भावना पाण्डेय धमतरी जिले की 21वीं पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला। निवर्तमान एसपी सूरज सिंह परिहार ने उन्हें पदभार सौंपते हुए जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, संवेदनशील मामलों और चल रहे विशेष अभियानों की जानकारी दी।
एसपी भावना पाण्डेय ने लंबित प्रकरणों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, समयबद्ध कार्य निष्पादन और कार्यालयीन अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संवेदनशीलता, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Live Cricket Info
