Road Accidentछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुरराज्य एवं शहर

CG Accident News:-रतनपुर-बिलासपुर हाईवे पर फिर हादसा, टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन… सड़क पर तड़पते युवक को पेट्रोलिंग पुलिस ने अस्पताल , सिम्स रेफर

CG Accident News:-रतनपुर-बिलासपुर हाईवे एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बना। इस बार 23 वर्षीय युवक अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हुआ। समय पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम की तत्परता से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स रेफर किया गया।

बिलासपुर। रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को रानीगांव के पास एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल को रतनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रानीगांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, विनय निर्मलकर (23 वर्ष) निवासी देवनगर, कोनी स्कूटी से रतनपुर-बिलासपुर मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान रानीगांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन के मौके से फरार हो गया।

  जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोड़ातराई-पुसौर रोड पर एक्टिवा सवार दो तस्कर गिरफ्तार, 127 पाव अंग्रेजी/देशी शराब और वाहन जब्त

पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने दिखाई तत्परता

घटना के समय रतनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े युवक को देखकर पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

रतनपुरबिलासपुर नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। आए दिन किसी किसी दुर्घटना में लोग घायल हो रहे हैं या अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और हिट एंड रन की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता को उजागर किया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button