PoliceTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG IPS Transfer:-रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा उलटफेर! 3 डीसीपी की बदली जिम्मेदारी, कई अहम कुर्सियों पर नए चेहरे

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ।
बिलासपुर से दीपमाला कश्यप की रायपुर डीसीपी (जोन उत्तर) के रूप में एंट्री हुई, जबकि तारकेश्वर पटेल और अर्चना झा को नई जिम्मेदारियां मिलीं।
गृह विभाग के आदेश के बाद पुलिस महकमे में इन बदलावों की चर्चा तेज हो गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन डीसीपी स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, तारकेश्वर पटेल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य) से पदोन्नत कर पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य) बनाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं, दीपमाला कश्यप, जो अब तक बिलासपुर में विशेष शाखा में जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (जोन उत्तर), रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा अर्चना झा, जो अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय, प्रशिक्षण, डीएसबी, अजाक एवं सीडब्ल्यूसी) के पद पर थीं, अब पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), रायपुर के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

  CG:– बिना तलाक दूसरी शादी करने वाले डॉक्टर पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित — पहली पत्नी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

इस प्रशासनिक फेरबदल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button