ब्रेकिंग न्यूज़

CG Congress Politics: थाने के बाहर कांग्रेस का ‘पॉलिटिकल पावर शो’, धरने पर बैठे दीपक बैज; सिंहदेव के बाद अब भूपेश की एंट्री!

CG Congres Politics: नगरीय निकाय चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा सियासी घमासान शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के सामने बेमुद्दत धरने पर बैठ गए हैं। सोमवार देर रात पूर्व उपमुख्यमंत्री T. S. Singh Deo भी धरना स्थल पहुंचे और मंगलवार तड़के तक कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। अब मंगलवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के भी शिवनंदनपुर पहुंचने की खबर है।

Surajpur सूरजपुर। नगर पंचायत शिवनंदनपुर में पहली बार हो रहे चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा आमनेसामने गए हैं। पूरा विवाद कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले को लेकर खड़ा हुआ है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी की शिकायत पर पुलिस ने बिना जांच किए सीधे एफआईआर दर्ज कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी कार्रवाई के विरोध में सोमवार दोपहर से दीपक बैज थाने के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने साफ कहा कि जब तक केस वापस नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।

देर रात तक चलता रहा धरना

धरने की सूचना मिलते ही पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी देर रात शिवनंदनपुर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे मंगलवार सुबह करीब चार बजे तक धरना स्थल पर बैठे रहे। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ गया।

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बिलासपुर से शिवनंदनपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि वे धरने में शामिल होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो और चुनाव प्रचार भी करेंगे। नगर पंचायत में एक जून को मतदान होना है।

कांग्रेस का प्रचार रोकने की कोशिश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को चुनाव प्रचार से दूर करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र जैन कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में सक्रिय थे, इसलिए राजनीतिक दबाव में उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया।

  Bilaspur News:– भैरव जयंती महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब, रूद्राभिषेक और रुद्र यज्ञ में डाली जा रही आहुति से गूंजा रतनपुर

बैज ने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी करेगी और निष्पक्ष जांच की मांग उठाएगी।

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक शनिवार रात भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय, नरेंद्र जैन के घर पहुंचे थे और उन्हें उकसाने की कोशिश की गई। इसके बाद रविवार रात करीब आठ बजे नरेंद्र जैन अपने प्रतिष्ठान के सामने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान मित्तल पांडेय अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचे और कथित रूप से विवाद करने लगे।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद लोगों से अभद्रता की और धमकी देकर चले गए। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी की शिकायत पर विश्रामपुर थाने में नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। शिकायत में कहा गया कि नरेंद्र जैन ने कटार दिखाकर धमकाया।

हालांकि कांग्रेस नेताओं का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में ऐसा कोई दृश्य सामने नहीं आया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच और पूछताछ किए सीधे केस दर्ज कर लिया।

कांग्रेस ने रखीं तीन मांगें

धरना खत्म करने के लिए कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं—

  • नरेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट की धाराएं हटाई जाएं
  • नरेंद्र जैन की पत्नी की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज की जाए
  • विश्रामपुर थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित किया जाए

धरना स्थल पर जुटने लगे कार्यकर्ता

चुनाव से पहले इस मामले ने राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म कर दिया है। कड़ी धूप के बीच भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा धरना स्थल पर लगा हुआ है। आसपास के जिलों से भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।

धरने में आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, पारसनाथ राजवाड़े, शफी अहमद, बालकृष्ण पाठक, भानुप्रताप सिंह, दानिश रफीक, जिलाध्यक्ष शशि सिंह और सुभाष गोयल समेत कई नेता मौजूद हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button