“थाने में एसएसपी की एंट्री से मचा हलचल, फुल ऑन एक्शन मोड – जवानों की खुल गई पोल, और फिर जवानों की मेहनत देखकर खुद अफसर भी बोले—शाबाशी बनती है!”

बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह ने शनिवार को रतनपुर थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों की स्थिति, मालखाना, हवालात और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का विस्तार से जायजा लिया।
थाना व्यवस्था की समीक्षा और दिशा–निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना प्रबंधन और कानून–व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर बेहतर समन्वय, त्वरित कार्रवाई और जनता से निरंतर संवाद पुलिस की छवि को और मजबूत बनाता है।
प्रशिक्षु आईपीएस के कार्यों की सराहना
एसएसपी ने रतनपुर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और शिकायतों के त्वरित निराकरण में थाना टीम का प्रदर्शन सकारात्मक है।
बीट प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने जवानों को बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीट अधिकारी अपने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखें तथा नियमित सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
जनता से बेहतर व्यवहार पर जोर
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से आम नागरिकों के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने और शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत होना बेहद जरूरी है।
जवानों को मिली शाबाशी
कानून–व्यवस्था पर सख्त संदेश
निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को एसएसपी ने शाबाशी दी और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
एसएसपी ने कहा कि कानून–व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसे पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ निभाना जरूरी है। निरीक्षण के बाद पुलिसकर्मियों में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखा गया।
Live Cricket Info

