अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुरराज्य एवं शहर

CG News:- चाकू की नोक पर अपहरण कर फर्जी गांजा केस में फंसाने की धमकी दे माँगे पीड़ित के घर वालों से मंगवाये,50 हजार रुपए,दो गिरफ्तार

CG News:- गांजा केस में फंसाने की धमकी देकर परिजनों से वसूली की कोशिश, पुलिस की घेराबंदी में आरोपी दबोचे गए रतनपुर थाना क्षेत्र में अपहरण कर 50,000 रुपये की फिरौती मांगने और फर्जी गांजा केस में फंसाने की साजिश रचने वाले एक आरोपी और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को चाकू की नोक पर अगवा कर जंगल ले जाकर धमकाया और परिजनों से फिरौती की मांग की। पुलिस की तत्परता से आरोपियों को मौके पर दबोच लिया गया, जबकि अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bilaspur बिलासपुर/रतनपुर।थाना रतनपुर क्षेत्र में अपहरण और फिरौती की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी इशांन सारथी पिता वीरू सारथी (उम्र 18 वर्ष 2 माह, निवासी महामाया चौक रतनपुर) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर 50,000 रुपये की फिरौती मांगने और अपहरण की गंभीर वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

घटना 24 जून 2026 की बताई जा रही है, जब भेलवापारा कलमीटार निवासी पीड़ित अपने घर के आंगन में था। इसी दौरान इशांन सारथी, सोम रजक, निखिल रजक उर्फ एलियन और उनके साथी वहां पहुंचे और उसे बात करने के बहाने बाहर बुलाया। जैसे ही पीड़ित बाहर आया, आरोपियों ने उसके गले में धारदार चाकू अड़ा दिया और जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर कोरबाभांवर जंगल ले गए।

जंगल में आरोपियों ने पीड़ित को धमकाते हुए उसके सामने गांजा फैलाकर फोटो खींची और उसे फर्जी केस में फंसाने की साजिश रची। इसके बाद उसे धमकी दी गई कि जैसा वे कहेंगे वैसा फोन पर बोलना होगा। आरोपियों ने पीड़ित से उसके घर फोन करवाकर यह कहलवाया कि वह गांजा मामले में पकड़ा गया है और केस को रफादफा करने के लिए 50,000 रुपये की व्यवस्था की जाए।

  मैनपाट में जमी बर्फ, लगातार दूसरे दिन तापमान तीन डिग्री के करीब

इसके बाद परिजनों को अलग-अलग स्थानों पर पैसे लेकर आने के लिए बुलाया गया—पहले महामाया मंदिर रतनपुर बाईपास बादल महल के पास और फिर हेलीपेड के पास। परिजनों को संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी पैसे लेने पहुंचे, पुलिस ने दो आरोपियों इशांन सारथी और एक नाबालिग को मौके से दबोच लिया, जबकि सोम रजक और यश मौके से फरार हो गए। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. इशांन सारथी पिता वीरू सारथी, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी महामाया चौक रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर
2. एक नाबालिग बालक

बरामद सामग्री

* चाकू (घटना में प्रयुक्त)
* मोबाइल/साक्ष्य सामग्री (जांचाधीन)

कार्रवाई में शामिल टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सउनि नीलाकर सेठ, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनोज एक्का, आरक्षक पवन ठाकुर एवं लेखपाल खुसरो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button