CG News :डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुड़कई पेंड्रा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस।

GPM :डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुड़कई, पेंड्रा में देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने देश की स्वतंत्रता और वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के चारों सदनों—हरगोविंद , भगत , कल्पना एवं अटल हाउस—के विद्यार्थियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता एवं राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए शपथ ग्रहण भी किया।
समारोह का मुख्य आकर्षण नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। चारों हाउस के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य एवं देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं जोश के आधार पर भगत हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा चारों हाउस के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित के रूप में 2100 का नगद राशि प्रदान किए। इसके तत्पश्चात
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुडकई के प्राचार्य श्री राकेश कुट्टन जी ने चारों हाउस के विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कराने तत्पश्चात सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह विद्यालय की पहचान है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में श्री शैलेंद्र साहू द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए उपस्थित अतिथि , प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावकों एवं सभी विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।














Live Cricket Info


