CG News:– नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्ति का बड़ा फैसला, 65 से ज्यादा निकायों में सैकड़ों नामों पर लगी मुहर; नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 65 से अधिक नगरीय निकायों में एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) की नियुक्ति कर दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक रायपुर और सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में बड़ी संख्या में एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है। लंबे समय से खाली चल रहे इन पदों पर अब नियुक्तियां होने के बाद निकायों की समितियों में नई भागीदारी देखने को मिलेगी।
नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न निकायों में पात्र लोगों को एल्डरमैन के रूप में नामांकित किया गया है। नियुक्तियों के बाद अब स्थानीय निकायों की राजनीतिक गतिविधियों में भी तेजी आने की संभावना है।













बताया जा रहा है कि सरकार ने संगठन और स्थानीय स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका देने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की हैं। एल्डरमैन के रूप में नियुक्त सदस्य अब नगर निकायों की बैठकों और निर्णय प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
Live Cricket Info

