Bilaspur News:- बंधन NGO ने बांटी आजीविका किट, 24 परिवारों को मिला कुल ₹15,000 तक का सहायता पैकेज

Bilaspur News:-रतनपुर और तखतपुर में बंधन NGO द्वारा आजीविका किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 24 परिवारों को ₹8700 मूल्य का सामान दिया गया। इससे पहले सभी लाभार्थियों को ₹8501 की सहायता दी जा चुकी थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और NGO पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन की ओर से आगे चलकर सिलाई मशीन, ठेला और अन्य स्वरोजगार साधन उपलब्ध कराने, साथ ही प्रशिक्षण, प्रोत्साहन राशि और मॉनिटरिंग की भी योजना बताई गई है। सभी को टोटल में 15000 का सामान दिया जाएगा
Bilaspur बिलासपुर। रतनपुर और तखतपुर क्षेत्र में बंधन NGO द्वारा आजीविका किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना बताया गया।
दो चरणों में किट वितरण
कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को सहायता दो चरणों में दी गई। पहले चरण में सभी चयनित परिवारों को ₹8501 मूल्य का जनरल सामान उपलब्ध कराया गया था। वहीं दूसरे चरण में आज 24 परिवारों को ₹8700 मूल्य का किराना सामान वितरित किया गया।
प्रमुख अतिथि एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम में कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें सहायक प्रबंधक THP बिकाश दे सरकार, वरिष्ठ क्षेत्र समन्वयक दीपेश रॉय सरकार, क्षेत्र समन्वयक शाहिद मोहम्मद, टीम लीडर विक्रम सिंह शामिल रहे।
इसके अलावा पार्षदगण हकीम मोहम्मद, मनोज पाटले, इंदु यादव, घनश्याम कमलसेन, उपाध्यक्ष बीनू निराला तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कुस कहरा पार्षद भी मौजूद रहे।
स्वरोजगार आधारित सहायता की योजना
NGO की ओर से आगे चलकर व्यवसाय आधारित सहायता देने की योजना बनाई गई है। इसमें सिलाई कार्य करने वालों को भारी सिलाई मशीन, सब्जी विक्रेताओं को ठेला और मछली व्यवसाय से जुड़े लोगों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और मॉनिटरिंग व्यवस्था
संस्था द्वारा समय–समय पर प्रशिक्षण देने की भी योजना है। प्रशिक्षण में भाग लेने पर लाभार्थियों को ₹60 और भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही प्रत्येक सप्ताह ₹200 की प्रोत्साहन राशि देने की भी व्यवस्था बताई गई है।इसके अलावा लाभार्थियों के व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
आत्मनिर्भरता की दिशा में पहल
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और NGO पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को किट का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्थायी आजीविका से जोड़ना बताया गया।कार्यक्रम के दौरान पार्षद हकीम मोहम्मद ने उद्बोधन देते हुए जीवन, व्यवसाय और बचत के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
Live Cricket Info




