CG ACB Traip News:– नामांतरण के नाम से रिश्वत लेते हुए तहसील का स्टेनो टाइपिस्ट हुआ गिरफ्तार

Kondagaon कोंडागांव । तहसील कार्यालय का स्टेनो टाइपिस्ट नामांतरण के नाम से रिश्वत की मांग कर रहा था। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्यवाही करते हुए स्टेनो टाइपिस्ट को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पूरा मामला जिला कोण्डागांव तहसील कार्यालय फरसगांव का है। प्रार्थी बिसु लाल नेताम, निवासी पाटला, जिला कोण्डगांव द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि ग्राम पाटलो में उसकी पैतृक भूमि है, जिसमें उसके पिता, चाचा तथा बड़ी मां का नाम जुड़वाने (नामांतरण) के लिये तहसील कार्यालय फरसगांव में ऑनलाईन आवेदन किया था। उक्त कार्य हेतु तहसील कार्यालय फरसगांव में पदस्थ स्टेनो टायपिस्ट मुकेश रंगारी से मुलाकात करने पर 35,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन दौरान मोलभाव करने पर आरोपी 10,000 रूपये लेने पर सहमत हुआ। आज 30 जून को ट्रेप आयोजित कर आरोपी मुकेश रंगारी, स्टेनो टायपिस्ट को रिश्वती रकम 10,000 रूपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Live Cricket Info

