ब्रेकिंग न्यूज़

CG News :रेल्वे स्टेशन में हाई वोल्टेज ड्रामा, खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़ा युवक, बिजली काटकर किया गया रेस्क्यू।

GPM :पेंड्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर एक युवक चढ़ गया और आत्महत्या की कोशिश करने लगा। घटना से स्टेशन परिसर में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
जानकारी के मुताबिक युवक गौरेला थाना क्षेत्र के तरईगांव का निवासी बताया जा रहा है। अज्ञात कारणों से वह मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़ गया था। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
बिजली काटकर किया रेस्क्यू
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्परता दिखाते हुए रेलवे द्वारा ओवरहेड बिजली कनेक्शन को तुरंत काट दिया गया। कई घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात न मानने पर युवक की पिटाई कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।
रेलवे पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी है। फिलहाल युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक यात्रियों की भीड़ जमा रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

  CG शॉर्टकट के चक्कर में मौत,खड़ी मालगाड़ी के नीचे ट्रैक पार कर रहा था अधेड़,सिग्नल मिलते ही चल पड़ी ट्रेन।शिनाख्त नहीं, GRP पुलिस नें की पहचान की अपील।
Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button