PoliceTransferछत्तीसगढ़तबादलादेश - विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG PoliceTransfer News:- छत्तीसगढ़ पुलिस में फिर बड़ा फेरबदल! 24-48 घंटे में DSP-RI ट्रांसफर लिस्ट, 72 घंटे के भीतर 53 ASP-DSP अधिकारियों पर भी गिरेगी तबादले की गाज

CG PoliceTransfer News:-छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में एक और बड़े प्रशासनिक बदलाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे के भीतर डीएसपी (DSP) और रिजर्व इंस्पेक्टर (RI) कैडर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी हो सकती है। इसके बाद 72 घंटे के भीतर राज्य पुलिस सेवा (SPS) के करीब 53 एएसपी-डीएसपी रैंक के अधिकारियों की भी बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर लिस्ट आने की संभावना है।

Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में लंबे समय से प्रस्तावित बड़े फेरबदल को लेकर हलचल तेज हो गई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, पुलिस मुख्यालय में डीएसपी और रिजर्व इंस्पेक्टर कैडर की तबादला सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो अगले एक से दो दिनों के भीतर आदेश जारी हो सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गुरजीत सिंह और निलेश द्विवेदी की पोस्टिंग में हो सकता है बदलाव

सूत्रों के मुताबिक, पहले डीएसपी (लाइन), राजनांदगांव के लिए जारी गुरजीत सिंह का तबादला आदेश संशोधित किया जा सकता है। अब उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन), पुलिस लाइन, रायपुर कमिश्नरेट में पदस्थ किए जाने की संभावना है।

वहीं वर्तमान में सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन), रायपुर कमिश्नरेट के पद पर कार्यरत निलेश द्विवेदी को डीएसपी (लाइन), राजनांदगांव भेजे जाने की चर्चा है।

RI कैडर में भी कई अहम बदलाव संभव

प्रस्तावित सूची में रिजर्व इंस्पेक्टर स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण तबादले होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार—

  • वैभव मिश्रा : रायपुर ग्रामीण से हाईकोर्ट सुरक्षा, बिलासपुर
  • अभिजीत भदौरिया : जगदलपुर से आरआई, रायपुर कमिश्नरेट
  • भूपेंद्र गुप्ता : बिलासपुर से आरआई, रायपुर ग्रामीण
  • गोविंद वर्मा : कांकेर से आरआई, नारायणपुर
  • अनीश सारथी : रायपुर कमिश्नरेट से ट्रैफिक, दुर्ग
  • सोनू वर्मा : नारायणपुर से आरआई, जगदलपुर
  नगरीय निकाय चुनाव: महापौर के लिए 5 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन दाखिल

अब 53 ASP-DSP अधिकारियों की सूची पर टिकी नजर

डीएसपी और आरआई कैडर की सूची के बाद सबसे ज्यादा इंतजार राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों के तबादलों का है। सूत्रों का दावा है कि करीब 53 एएसपी-डीएसपी रैंक के अधिकारियों की तबादला सूची भी अगले 72 घंटे के भीतर जारी हो सकती है। इसे हाल के समय का सबसे बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

अंतिम समय में बदलाव की भी संभावना

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सूची लगभग तैयार है, लेकिन अंतिम समय में नामों में फेरबदल या आदेश जारी होने में देरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही अंतिम तस्वीर साफ होगी।

पुलिस महकमे की नजर अब पुलिस मुख्यालय से जारी होने वाले आदेश पर टिकी है। यदि प्रस्तावित सूची जारी होती है तो कई जिलों और पुलिस इकाइयों में नेतृत्व और जिम्मेदारियों का नया समीकरण देखने को मिलेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button