छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुरराज्य एवं शहररोड एक्सीडेंट

CG RoadAccident News:- नेशनल हाईवे पर मौत का ट्रक… सड़क पर काम कर रही महिला मजदूर को रौंदा, मौके पर गई जान

गिट्टी से भरा ट्रेलर बना मौत का पहिया… हाईवे पर सफाई कर रही महिला मजदूर की दर्दनाक मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

CG RoadAccident :बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। रतनपुर के छोटू ढाबा के पास गिट्टी से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क पर सफाई कर रही महिला मजदूर उसके नीचे दब गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि मजदूरों और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा इंतजामों में भारी लापरवाही का आरोप लगाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक भरवीडीह निवासी महिमा कोसले (32) नेशनल हाईवे पर सड़क की सफाई और रखरखाव का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रहा गिट्टी से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सड़क पर पलट गया। महिला को संभलने या वहां से हटने का मौका तक नहीं मिला और वह ट्रेलर के नीचे दब गई। हादसा इतना भयावह था कि महिमा कोसले की मौके पर ही मौत हो गई।

रतनपुर थाने में पदस्थ एसआई विष्णु यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे के बाद हाईवे पर मचा हड़कंप, यातायात हुआ प्रभावित

घटना के बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की वजह से बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

  पुलिस ने जब्त किया 26 लाख का अंग्रेजी शराब

सड़क पर काम चल रहा था, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं!

इस दर्दनाक हादसे के बाद हाईवे पर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिकों ने निर्माण एजेंसी तथा संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर सड़क की सफाई और रखरखाव का कार्य चल रहा था, वहां न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे, न बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार के संकेतक लगाए गए थे, जिससे वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सके।

क्या एक चूक ने छीन ली महिमा की जिंदगी?

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो शायद महिमा कोसले की जान बच सकती थी। नेशनल हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर बिना सुरक्षा इंतजामों के मजदूरों से काम कराना सीधे तौर पर उनकी जान जोखिम में डालना है। अब पुलिस हादसे के साथ-साथ इस पहलू की भी जांच कर रही है कि सड़क पर कार्य के दौरान तय सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी

पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद सड़क निर्माण और रखरखाव कार्य कराने वाली एजेंसी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि हादसा केवल चालक की लापरवाही से हुआ या सुरक्षा इंतजामों की कमी भी इसकी बड़ी वजह बनी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button