Policeछत्तीसगढ़जीपीएमब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहरशिक्षा

CG News:- स्कूल छोड़ने के बहाने छात्रा को घर ले गया शिक्षक ? स्वामी आत्मानंद स्कूल के टीचर पर FIR, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप।

CG News:- जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से एक गंभीर मामला सामने आया है। शिक्षक पर आरोप है कि वह छात्रा को स्कूल छोड़ने का बहाना बनाकर अपने घर ले गया और कई घंटे तक वहीं रखा। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ छात्रा को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

0 स्कूल छोड़ने की बात कही… लेकिन छात्रा को ले गया अपने घर

शिकायत के मुताबिक 15 जुलाई को सुबह करीब 11:30 बजे शिक्षक अमित शर्मा ने छात्रा को स्कूल छोड़ने की बात कही, लेकिन आरोप है कि वह उसे अपने घर ले गया। परिजनों का कहना है कि छात्रा को दोपहर करीब 3 बजे तक घर में रखा गया।

  कुर्सी मिलने के बाद रंग दिखाना शुरू,सांसद कमलेश जागड़े पर पक्षपात व भेदभाव का करने लगा आरोप,

0 शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पेंड्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

गिरफ्तारी नहीं, शिक्षक का पक्ष भी सामने नहीं आया

फिलहाल मामले में आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर शिक्षक अमित शर्मा का पक्ष भी अभी सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सभी तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।

हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

पेंड्रा पुलिस छात्रा, परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है। मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:

PendraBreaking #GPMNews #SwamiAtmanandSchool #CGNews #TeacherFIR #PendraPolice #BreakingNews #ChhattisgarhNews #SchoolNews

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button