अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहररायगढ़

CG News:- एक बार छुड़ाया, फिर दोबारा नाबालिग को लेकर भागा युवक… 48 घंटे में फिर हरकत, पुलिस ने दबोचा, POCSO में भेजा जेल

CG News:- पहली बार पुलिस ने छुड़ायाफिर उसी युवक के साथ दोबारा फरार हो गई नाबालिग। 15 वर्षीय नाबालिग को दो बार बहलाफुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पहली बार पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था, लेकिन दो दिन बाद आरोपी उसे फिर अपने साथ लेकर बिलासपुर पहुंच गया। रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को दूसरी बार भी सुरक्षित बरामद किया और 18 वर्षीय आरोपी अनुज स्वर्णकार को अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहेअभियान संवेदनाके तहत की गई।

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस के ‘अभियान संवेदना’ के तहत जूटमिल थाना पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को दो बार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पूरे अभियान का संचालन एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
एसएसपी शशि मोहन सिंह

पहली बार 30 जून को हुई थी लापता

पुलिस के मुताबिक, 3 जुलाई 2026 को थाना जूटमिल में 15 वर्षीय बालिका के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी 30 जून से बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 361/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बालिका अनुज स्वर्णकार (18 वर्ष) के घर पर है। इसके बाद 11 जुलाई को पुलिस ने दबिश देकर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया था।

मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ीं गंभीर धाराएं

महिला पुलिस अधिकारी ने बालिका का बयान दर्ज कराया। बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। बालिका के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 65(1)() BNS के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 भी जोड़ दी गईं। इसके बाद पुलिस लगातार फरार आरोपी की तलाश में जुटी रही।

  Janjgir News: मोबाइल को लेकर हुए पति से विवाद के बाद नव–विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, हुआ था प्रेम विवाह

दो दिन बाद फिर लापता, आरोपी के साथ पहुंची बिलासपुर

इसी बीच 13 जुलाई को बालिका एक बार फिर लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 380/2026 के तहत धारा 137(2) BNS में एक और मामला दर्ज किया गया।तलाश के दौरान 15 जुलाई को पुलिस ने केवड़ाबाड़ी स्थित निकले महादेव मंदिर के पास से आरोपी अनुज स्वर्णकार के साथ बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह 13 जुलाई को आरोपी के साथ ट्रेन से बिलासपुर गई थी, जहां दोनों ने एक दिन रेलवे स्टेशन पर बिताया और अगले दिन ट्रेन से वापस रायगढ़ लौट आए।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं आरोपी अनुज स्वर्णकार (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

महिला संबंधी इस गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, अनूप कुजूर, आरक्षक परमानंद पटेल, शिवा प्रधान तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

SSP शशि मोहन सिंह की अपील

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, “नाबालिग बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी नाबालिग को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले जाना गंभीर अपराध है, जिस पर रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करती है। अभिभावक बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें, उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यवहार के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी संदिग्ध परिस्थिति या गुमशुदगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। समय पर दी गई सूचना बच्चों की शीघ्र और सुरक्षित बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button