छत्तीसगढ़राज्य एवं शहरशक्ति

CG ACB News:– एक लाख रुपए रिश्वत लेते जिला अस्पताल के सिविल सर्जन गिरफ्तार

Shakti सक्ती। जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। फार्मासिस्ट से पे डाटा बनाकर सीएमएचओ कार्यालय भेजने की एवज में सिविल सर्जन रिश्वत ले रहे थे। शिकायत मिलने पर एसीबी ने ट्रैप की कार्यवाही की है।

सक्ती जिले में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्यवाही हुई है। जिला अस्पताल सक्ती में फार्मासिस्ट ग्रेड २ के पद पर कार्यरत गंगा प्रसाद रत्नाकर द्वारा एसीबी यूनिट बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि उसकी मूल पदस्थापना सी एम एच ओ कार्यालय पोरथा जिला सक्ती में है तथा वह फरवरी २०२६ से जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर कार्यरत है ।जिला अस्पताल सक्ती के प्रभारी सिविल सर्जन संतोष कुमार पटेल द्वारा उसका माह मई से जून २०२६ तक का पे डाटा बनाकर बनाकर सी एम एच ओ कार्यालय नहीं भेजा जा रहा है तथा यह कहा जा रहा है कि तुम फरवरी २०२६ से मेरे अधीन पदस्थ हो तो फरवरी से जून माह तक का २०००० रुपये महीने के हिसाब से १ लाख रुपये दो तभी तुम्हारा पे डेटा सी एम एच ओ को भेजूंगा किंतु वह पे डाटा भेजने के एवज में श्री संतोष कुमार पटेल को रिश्वत में १ लाख रुपये ना देकर उसे रिश्वत लेते हुए पकड़वाना चाहता है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  IPS RamGopal Garg Joining:– आईपीएस रामगोपाल गर्ग ने ज्वाइन किया आईजी का पदभार,रेंज के पुलिस थानों में लगेंगे स्कैनर, सुनवाई नहीं हुई तो ऑनलाइन कर सकेंगे शिकायत

शिकायत का सत्यापन कराये जाने पर शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी यूनिट बिलासपुर द्वारा ट्रैप की योजना बनायी जाकर 23 जुलाई को टीम ट्रैप के लिए रवाना हुई थी जो आरोपी संतोष कुमार पटेल द्वारा प्रार्थी को रिश्वत रकम लेकर अपने अस्थायी निवास डभरा बुलाया गया जो प्रार्थी द्वारा एसीबी टीम के साथ डभरा पहुँचने पर प्रार्थी द्वारा आरोपी को डभरा कॉलेज मोड़ के पास बुलाये जाने पाए आरोपी श्री संतोष कुमार पटेल डभरा कॉलेज मोड़ के पास रिश्वत रकम लेने 23 जुलाई को रात करीब ९ ( नौ) बजे पहुंचा और जैसे ही प्रार्थी के स्कार्पियो वाहन में बैठकर रिश्वती रकम एक लाख को उसके द्वारा लिया गया,आसपास में फैली एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।रिश्वती रकम
एक लाख रुपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा ७ पीसी एक्ट १९८८ के तहत कार्यवाही की जा रही है ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button