CG Social News:- अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति का बड़ा फैसला… नवंबर में होगा परिचय सम्मेलन, योग्य युवक-युवतियों को मिलेगा एक मंच

CG Social News:- अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने समाज के अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह में आ रही कठिनाइयों को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। समिति ने नवंबर माह में अविवाहित युवक-युवती, कात्यायनी एवं परित्यक्ता परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही संगठन विस्तार करते हुए कई नई महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई।
रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के प्रदेश कार्यालय में कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने की। उन्होंने संगठन की आगामी योजनाओं, विस्तार अभियान और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवंबर में रायपुर में परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
नवंबर में होगा परिचय सम्मेलन
प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि समाज के अविवाहित युवक–युवतियों के रिश्ते तय होने में आने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अविवाहित युवक–युवती, कात्यायनी एवं परित्यक्ता परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य योग्य युवक–युवतियों एवं उनके परिवारों को एक मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वैवाहिक संबंध तय करने की प्रक्रिया अधिक सहज और सरल बन सके।
संगठन विस्तार के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कई नई नियुक्तियों की घोषणा की। डॉ. मल्लिका मिश्रा को नारीशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती साधना शुक्ला को रायपुर जिला अध्यक्ष, श्रीमती श्वेता शर्मा को रायपुर शहर अध्यक्ष तथा श्रीमती मनोरमा त्रिपाठी को रायपुर जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवमनोनीत पदाधिकारियों का किया गया सम्मान
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अमित मिश्रा, अवधेश दीवान, विमल ओझा, श्रीमती सुनीता मिश्रा, श्रीमती सविता वीरेंद्र शर्मा, डॉ. मल्लिका मिश्रा, श्रीमती साधना शुक्ला, श्रीमती मनोरमा त्रिपाठी, श्रीमती सुभद्रा तिवारी, श्रीमती श्वेता शर्मा, आस्था तिवारी, संतोष शर्मा, कमलेश चंद, सुरेश राजगुरु, राम शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

