कोरबाछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

CG News:-छत्तीसगढ़ के इस जिले का देशभर में बजा डंका!PM मोदी की ‘मन की बात’ में गूंजी ‘कैच द रेन’ अभियान की सफलताजल संरक्षण मॉडल की सराहना, पूरे प्रदेश का बढ़ाया मान

CG News:- देशभर में चल रहे ‘कैच द रेन’ अभियान के बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा ने ऐसी मिसाल पेश की कि उसकी गूंज सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम तक पहुंच गई। भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों की प्रधानमंत्री ने सराहना की। इस उपलब्धि पर महापौर संजू देवी राजपूत ने इसे पूरे कोरबा शहर की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताते हुए विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव, नगर निगम की टीम, जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों को इसका श्रेय दिया।

कोरबा। देशव्यापी ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने राष्ट्रीय शहरी मामलों के संस्थान (NIUA) के सहयोग से अमृत योजना के अंतर्गत उथले जलभृत प्रबंधन (SAM) कार्यक्रम लागू करने वाले 75 शहरों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर संवाद आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न शहरों ने भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में किए गए अपने कार्यों और उपलब्धियों को साझा किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

देशभर में बनी कोरबा की पहचान

इस राष्ट्रीय पहल में कोरबा नगर निगम ने अपने SAM मॉडल की सफलता से अलग पहचान बनाई। भूजल पुनर्भरण के सफल प्रयोग के बाद निगम ने 95 बंद पड़े बोरवेलों को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई, जिस पर तेजी से काम भी किया जा रहा है। इसी नवाचार और परिणामों ने कोरबा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

  CG News:– सीएमओ की पत्नी ने झूठी रिपोर्ट लिखवा भिजवाई थी पार्षद को जेल, अब महिला टीआई और प्रार्थी को अदालत ने दिया दो लाख रुपए मुआवजा देने के निर्देश

वैज्ञानिक तरीके से बढ़ाया जा रहा भूजल स्तर

SAM कार्यक्रम के तहत शहरों में रिचार्ज शाफ्ट, इंजेक्शन वेल, चेक डैम, गैबियन वॉल, गोलाकार खाल और मॉड्यूलर रिचार्ज पिट जैसे वैज्ञानिक उपाय अपनाए जा रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार और जल संकट से निपटने की दीर्घकालिक व्यवस्था तैयार करना है।

महापौर ने पूरी टीम को दिया सफलता का श्रेय

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे कोरबा शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के कुशल मार्गदर्शन, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के निर्देशन, नगर निगम के पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों और जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही कोरबा आज देशभर के लिए एक उदाहरण बन सका है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button