Transfer Breaking: CG News:-पुलिस में फेरबदल, एसपी ने जारी किया हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का तबादला आदेश, 18 पुलिसकर्मियों को मिली नई पोस्टिंग

CG News:- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) और आरक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत रक्षित केंद्र में पदस्थ 12 प्रधान आरक्षक और 6 आरक्षकों समेत कुल 18 पुलिसकर्मियों को जिले के अलग-अलग थानों में नई पदस्थापना दी गई है। स्थानांतरण आदेश के साथ ही सभी को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सूरजपुर। कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रक्षित केंद्र में पदस्थ 12 प्रधान आरक्षक एवं 6 आरक्षकों को अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से उनके नाम के समक्ष अंकित थानों में स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने आदेश में संबंधित प्रभारी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित सभी प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर संबंधित थानों में जॉइनिंग के लिए रवाना किया जाए, ताकि नई पदस्थापना वाले स्थान पर बिना विलंब कार्यभार ग्रहण किया जा सके।
आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों की आमद और रवानगी की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही स्थानांतरण आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
देखें एसपी द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश।



Live Cricket Info


